• 12/04/2024

मौत बनकर टूटी मधुमक्खियां, पीपल के पेड़ के नीचे बैठे 12 से ज्यादा लोग घायल

मौत बनकर टूटी मधुमक्खियां, पीपल के पेड़ के नीचे बैठे 12 से ज्यादा लोग घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में तालाब में नहाने गए ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 12 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि दशगात के बाद परिवार के लोग पंडित सहित बड़कापारा के तालाब के किनारे पहुंचे थे। यहां पीपल पेड़ के नीचे सभी लोग हवन और पूजन कर रहे थे। इसी दौरान पीपल के पेड़ के पेड़ पर बने मधुमक्खी के छत्ते पर किसी का ध्यान नहीं गया। जब पेड़ के नीचे धुंआ ज्यादा हुआ तो ये सीधा मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गया। इस दौरान मधुमक्खियां छत्ते से उड़कर हमला करने लगी।

अचानक मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। जैसे ही मधुमक्खियों ने हमला किया मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान मौके पर मौजूद पंडित समेत नाबालिग और परिजनों को मधुमक्खियों ने अपना निशाना बनाया।

Related post

गांव की बेटी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, सुमन लता बनीं लखपति दीदी

गांव की बेटी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, सुमन…

Spread the love00 20 हजार से शुरू की किराना दुकान, आज सालाना एक लाख से अधिक की आय रायपुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र…
राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय…

Spread the love00 अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार…
21 सितंबर का पंचांग: अमृतकाल में करें कोई भी शुभ काम, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 सितंबर का पंचांग: अमृतकाल में करें कोई भी…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…