• 13/04/2024

BJP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट से CM और डिप्टी सीएम का नाम हटाया

BJP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट से CM और डिप्टी सीएम का नाम हटाया
Spread the love

महाराष्ट्र में भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का नाम हटा दिया है। बीजेपी ने ये कदम भारतीय चुनाव आयोग के उस पत्र के बाद उठाया है, जिसमें कहा गया था कि राजनीतिक दल अन्य पार्टियों के नेताओं के नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं कर सकते। जिसके बाद बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार का नाम लिस्ट से हटा दिया।

बीजेपी ने अब महाराष्ट्र में प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की नई संशोधित लिस्ट चुनाव आयोग को सौंपी है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिए पत्र में कहा, “इस सूची को महाराष्ट्र राज्य के लिए चौ​थे और पांचवें चरण में आने वाले संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वैध माना जा सकता है, जब तक कि हम निर्धारित समय सीमा के भीतर इसके लिए एक संशोधित सूची नहीं भेज देते।”

आपको बता दें बीजेपी की तरह ही एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने भी अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पीएम मोदी, अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस का नाम शामिल किया था।

जिसके बाद शरद पवार के अगुवाई वाली एनसीपी ने बीजेपी और शिवसेना शिंदे गुट के स्टार प्रचारकों की सूची को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि दोनों पार्टियों ने अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं के नाम अपनी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है, जो कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 का उल्लंघन है।

 

 

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…