• 18/04/2024

शाहीन बाग के फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें जलकर हो गई राख

शाहीन बाग के फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें जलकर हो गई राख
Spread the love

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में फर्नीचर मार्केट में आग लग गई।जानकारी के मुताबिक शुरुआत में एक दुकान में किसी वजह से आग लगी और कुछ देर में आग फैलती चली गई और देखते ही देखते इस आग ने कई दुकानों को चपेट में ले लिया।

वहीं शुरुआत में मौके पर फायर की पांच गाड़ियों को भेजा गया जो आग बुझाने के काम में जुटी हुई थी।आग को बढ़ता देख आसपास के फायर स्टेशनों से करीब 20 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

हालांकि लाखों रुपये फर्नीचर का नुकसान बताया जा रहा है।आग फर्नीचर मार्केट में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात लगी। इस भीषण आग में लाखों रुपये का फर्नीचर जल कर खाक हो गया।हालांकि आग लगने का वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

Related post

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर, त्रिलोक मिश्रा बने सौर ऊर्जा के प्रेरक मिसाल

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे…

Spread the loveo गौरेला पेंड्रा मरवाही : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर गौरेला पेंड्रा…
राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love00 सेवा भाव, संवेदनशीलता और तार्किक निर्णय से निभाएं दायित्व – डेका रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक…
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक…

Spread the loveरायपुर :-  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड तेजी से अपनी…