• 18/04/2024

ड्राइवर की झपकी ने ली पूरे परिवार की जान, मासूम बच्चियों सहित चार की मौत,एक की हालत गंभीर

ड्राइवर की झपकी ने ली पूरे परिवार की जान, मासूम बच्चियों सहित चार की मौत,एक की हालत गंभीर
Spread the love

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलीगढ़ कानपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो बच्चे सहित चार की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद का झोंका आने से कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

पुलिस ने दोनों बच्चियों सहित हादसे में मारे गए चारों लोगों के शव पोक्टमार्टम के लिए भेजे हैं। हादसे में 5 लोग घायल भी हुए हैं।सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग नोएडा से वापस अपने घर मैनपुरी के गांव जा रहे थे।एटा जिले में हाईवे पर पहुंचते ही अचानक चालक को झपकी आ गई, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा पिलुआ के अंतर्गत सुन्ना नहर के पास हुआ।

हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जिसमें दो बच्चियां शमिल हैं।ये लोग मैनपुरी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे में जान गंवाने वाले चारों लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…