• 18/04/2024

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का घर सहित 98 करोड़ की संपत्ति जब्त, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की बड़ी कार्रवाई

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का घर सहित 98 करोड़ की संपत्ति जब्त, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की बड़ी कार्रवाई
Spread the love

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं, कभी वो कोई स्कैंडल चलाने के इल्जाम में जेल जाते हैं तो कभी अपने ऊपर लगे केस पर फिल्म बनाने को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। राज कुंद्रा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उनको ED की मार पड़ी है। राज कुंद्रा के खिलाफ ED ने बड़ी कार्रवाई की है।

बिटकॉइन पोंजी घोटाले में व्यवसायी राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्तियां कुर्क की गई है। कुर्क की गई संपत्तियों में एक फ्लैट भी शामिल है जो कुंद्रा की पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के नाम पर जुहू में है।

इसके अलावा कुर्क की गई संपत्तियों में पुणे स्थित एक बंगला और राज कुंद्रा के नाम पर इक्विटी शेयर शामिल हैं। आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत ये कार्रवाई की है।

आपको बता दें कि ED ने वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड और आरोपी दिवंगत अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिम्पी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज और अन्य के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस में दर्ज कई FIR के आधार पर जांच शुरू की थी।

Related post

CG Rajyotsav 2026: 2 नवंबर को सभी जिलों में मनेगा राज्योत्सव, शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची की जारी

CG Rajyotsav 2026: 2 नवंबर को सभी जिलों में…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव 2026 का आयोजन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 2…
जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां…

Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित प्रभाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने…
ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने सहायक वन सरंक्षकों की ट्रांसफर सूची जारी की है। लिस्ट में…