• 19/04/2024

MP के मतदाताओं ने दिखाया भारी उत्साह, कहीं गीत गाकर तो कहीं नदी पार कर डाला वोट, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदान

MP के मतदाताओं ने दिखाया भारी उत्साह, कहीं गीत गाकर तो कहीं नदी पार कर डाला वोट, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदान
Spread the love

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है। इन सभी सीटों पर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। देश भर में पहले चरण के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं इसमें मध्य प्रदेश की 6 सीटें भी शामिल है, जिसमें वोटिंग खत्म हो चुकी है।

इस बीच मंडला लोकसभा के डिंडोरी जिले में मतदान को लेकर मतदाताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। यहां अपने मताधिकार के महत्व को समझते हुए ग्रामीण नदी पार करके मतदान करने पहुंचे। इन ग्रामीणों के लिए मतदान का महत्व क्या है। ग्रामीण पैदल नदी पार कर करीब दो किलोमीटर चलकर मतदान करने के लिए पहुंचे।

वहीं यहां बैगा ग्राम बोना भी है जहां की महिला बैगाओं के द्वारा ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए प्रेरित करने वाला गीत गाकर ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया।

बालाघाट के नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम दुगलई में शत प्रतिशत मतदान हुआ। लोगों ने सुबह से ही अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए मतदान किया। जिले का पहला मतदान केंद्र जहां शत प्रतिशत मतदान हुआ।

नक्सल प्रभावित ग्राम दुगलई में पिछली बार विधानसभा चुनाव में भी 99 प्रतिशत मतदान हुआ था। सिर्फ एक महिला पलायन के चलते मतदान से छूट गई थी, इसके अलावा सभी ग्रामीणों के द्वारा मतदान किया गया था। नक्सल प्रभावित दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में मतदान के प्रति मतदाताओं की जागरूकता का ही परिणाम है कि यहां शत प्रतिशत मतदान हुआ, जो लोकतंत्र के लिये अच्छी खबर है।

Related post

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल , रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के पुनर्गणना…
मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत — बृजमोहन अग्रवाल

मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण…

Spread the loveरायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय की एक…
Train Cancelled : छत्तीसगढ़ में आज से कई ट्रेनें रद्द, 29 जून तक यात्री रहेंगे प्रभावित, सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट

Train Cancelled : छत्तीसगढ़ में आज से कई ट्रेनें…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में…