• 03/10/2026

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….
Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की। मोबाइल और पर्स लूट लिए। पुलिस ने लूटपाट करने वाले नाबालिग समेत तीन बदमाश युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट का मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी जब्त की है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

शहर की रहने वाली बैंक कर्मी अपने साथियों के साथ बैंक के काम से कोटा आई थी। काम खत्म होने के बाद सभी कोरी डैम घूमने चले गए। इसी दौरान स्कूटी सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और उनके दोस्त के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसका बैग और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

बैंक कर्मी युवती की शिकायत पर कोटा थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू और कोटा पुलिस ने टेक्निकल इनपुट खंगाले। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नाका चौक के पास तीन लड़के स्कूटी पर घूमते हुए लूटा हुआ मोबाइल बेचने की कोशिश कर रहे हैं। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ लिया।

लूटपाट के बाद युवक मोबाइल को अपने पास रखे रहे, जिसके बाद उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करने लगे। इधर, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान कोटा के कुंवारीमुड़ा निवासी गुरजीत सिंह उर्फ बंटी (29) पिता परविंदर सिंह और रतनपुर क्षेत्र के घासीपुर निवासी रामजी यादव (38) पिता मनहरण लाल यादव व एक नाबालिग बालक को पकड़ लिया।

पूछताछ में तीनों ने लूट की बात कबूल कर ली। दोनों बालिग आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल और नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

Related post

मुख्यमंत्री साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति, कुनकुरी और जशपुर में बनेंगी दो आधुनिक आवासीय कॉलोनियां

मुख्यमंत्री साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास…

Spread the loveअटल विहार योजना के तहत 51.48 करोड़ रुपये की लागत से 225 आवासों का होगा निर्माण रायपुर 14 अक्टूबर।…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिलेट फसलों के उपार्जन, उत्पादन एवं उपयोग के संबंध में बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिलेट फसलों के उपार्जन,…

Spread the loveमुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिलेट फसलों के उपार्जन, उत्पादन एवं उपयोग के संबंध में बैठक सम्पन्न रायपुर :-…
BREAKING : 27 अक्टूबर को होगी मंत्रिपरिषद की बैठक, हो सकते हैं कई बड़े फैसले

BREAKING : 27 अक्टूबर को होगी मंत्रिपरिषद की बैठक,…

Spread the loveरायपुर ।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी…