• 19/04/2024

कांग्रेस नेता की बेटी नेहा का बेरहमी से कत्ल, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने से नाराज फैयाज ने गोद डाला चाकू से

कांग्रेस नेता की बेटी नेहा का बेरहमी से कत्ल, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने से नाराज फैयाज ने गोद डाला चाकू से
Spread the love

कर्नाटक में एक कांग्रेस नेता की बेटी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। प्रेम प्रपोजल ठुकराए जाने से नाराज मुस्लिम युवक ने युवती पर दिन दहाड़े चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक फैयाज को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला कर्नाटक के हुबली स्थित बीवीबी कॉलेज कैंपस का है। कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की 23 साल की बेटी नेहा हिरेमथ MCA फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। गुरुवार को उसी कॉलेज का ही एक ड्रॉपआउट स्टूडेंट फैयाज कैंपस पहुंचा और उसने नेहा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने नेहा पर आधा दर्जन से ज्यादा वार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग निकला। लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिए।

पिछले कई महीने से कर रहा था पीछा

उधर नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि फैयाज पिछले कई महीने से नेहा का पीछा कर रहा था। उसने नेहा को प्रपोज भी किया था लेकिन उसने फैयाज के प्रपोजल को ठुकरा दिया था।

सुनिश्चित करें कि कोई आपकी बेटी का पीछा तो नहीं कर रहा

बेटी की हत्या के बाद कांग्रेस नेता निरंजन हिरेमथ ने कहा कि प्रदेश में तेजी से लव जिहाद फैल रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी बेटी को कॉलेज भेज रहे हैं तो उसके साथ जाएं और सुनिश्चित करें कि कोई उसका पीछा तो नहीं कर रहा। जो मेरी बेटी के साथ हुआ वह किसी के भी साथ नही होना चाहिए।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…