• 23/11/2026

राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर

राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
Spread the love

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने सोमवार को लोकभवन में सरस्वती महाविद्यालय, बिलासपुर को अपने स्वेच्छानुदान मद से 10 कंप्यूटर और प्रिंटर प्रदान किए। इस पहल का उद्देश्य महाविद्यालय में शैक्षणिक और तकनीकी सुविधाओं को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना है।
डेका ने कहा कि महाविद्यालय की डिजिटल व तकनीकी क्षमता को सुदृढ़ करना और विद्यार्थियों के अध्ययन को अधिक सुगम व आधुनिक बनाने के लिए कंप्यूटर और प्रिंटर प्रदाए किए जा रहे हैं। यह 10 कंप्यूटर और प्रिंटर राज्यपाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदान किए हैं। इस अवसर पर सरस्वती महाविद्यालय के अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के सदस्य बृजेंद्र शुक्ला, विवेक सक्सेना, लक्ष्मण राव मागर और बद्रीनाथ केसरवानी सहित महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related post

देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत – साव

देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत – साव

Spread the love00 वंदे मातरम शिविर में छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए 6 राज्यों के युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री, दिया सफलता…
CG : छत्तीसगढ़ में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक रहेंगे बंद!

CG : छत्तीसगढ़ में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज,…

Spread the loveरायपुर।  नवंबर महीने के आखिरी सप्ताह में प्रदेशवासियों को एक और सार्वजनिक अवकाश मिलने जा रहा है। सिख धर्म…
पूर्व सांसद साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर आए मुख्यमंत्री साय

पूर्व सांसद साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने कहा- पैर में चोट लगने से नंदकुमार साय को हो रही थी तकलीफ, बेहतर उपचार के…