• 21/04/2024

जवानों से भरी बस पलटी, 40 से ज्यादा सुरक्षाबल थे सवार, मतदान के बाद लौट रही थी गाड़ी

जवानों से भरी बस पलटी, 40 से ज्यादा सुरक्षाबल थे सवार, मतदान के बाद लौट रही थी गाड़ी
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जगदलपुर लौटते समय सुरक्षाबल के जवानों से भरी बस पलट गई है। बस में सवार 6 से अधिक जवानों के घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए डिमरापाल अस्पताल रवाना किया गया है

जवानों से भरी बस पलटी

बस्तर लोकसभा के लिए बीते 19 अप्रैल को वोटिंग हुई। सुरक्षित मतदान सम्पन्न कराने के लिए क्षेत्र में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी। वहीं चुनाव ख्तम होने के बाद चुनावी ड्यूटी खत्म कर सुरक्षाबल के जवान जगदलपुर जिला मुख्यालय लौट रहे थे। इसी बीच दंतेवाड़ा से जगदलपुर नेशनल हाइवे के रायकोट के पास जवानों से भरी बस पलट गई। हादसे के वक्त बस में लगभग 40 जवान सवार थे।

जानकारी के मुताबिक मवेशियों का झुंड सामने आने से बस अनियंत्रित हुई और पलट गई। सूचना मिलने पर कोडेनार थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए डिमरापाल अस्पताल रवाना किया गया।

Related post

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन…

Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमापाली में आयोजित जन चौपाल…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17…

Spread the love00 प्रदेश के 1.10 करोड़ बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाकर कृमि संक्रमण से बचाने का अभियान…
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत…

Spread the love00 केश शिल्पियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, समाज की मांगों पर गंभीरता से होगा विचार 00 मुख्यमंत्री…