• 23/04/2024

शर्मसार कर देने वाली घटना:कलयुगी पिता ने अपनी ही मासूम बच्ची के साथ की हैवानियत

शर्मसार कर देने वाली घटना:कलयुगी पिता ने अपनी ही मासूम बच्ची के साथ की हैवानियत
Spread the love

एमपी के सिंगरौली जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने बाप बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित किया है।

बताया जा रहा है सिंगरौली जिले के खुटार चौकी क्षेत्र में एक पिता की दरिंदगी ने अपने ही 9 वर्ष की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं पिता अपनी बेटी को डरा धमका कर रखता था। जैसे ही बेटी ने आपबीती अपनी मां को बताई तो मां बेटी को लेकर तुरंत पुलिस चौकी पहुंची। जहां पर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया है।

 

बाप-बेटी के रिश्ते को किया कलंकित

खुटार पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी 9 वर्षीय बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले पिता के खिलाफ खुटार चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि ‘आरोपी पिता पिछले कई दिनों से नाबालिग बेटी के साथ कुकर्म कर रहा था। वह बेटी को डरा-धमकाकर रखता था, ताकि वह किसी से बता न सके पिता की प्रताड़ना से परेशान बेटी से जब नहीं रहा गया, तो उसने अपनी मां को पूरी बात बता दी। पिता की हरकतों को जानकार मां के भी होश उड़ गये। बेटी की जिंदगी को ध्यान में रखते हुए मां बेटी को लेकर सीधे पुलिस के पास पहुंची और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

 

दुष्कर्म करने के बाद बेटी को डरा धमका कर रखता था पिता

पुलिस के सामने पीड़ित मासूम ने बताया कि दुष्कर्म करने के बाद पिता उसे डराता और धमकाता था कि वह यह बात किसी और को ना बताए, लेकिन जब वह घुटन महसूस करने लगी, तो अपनी आपबीती मां से बताई। जिसके बाद मां और बेटी ने पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल की सलाखों के पीछे

खुटार चौकी प्रभारी राम जी शर्मा ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि ‘इस घटना में 21 अप्रैल को मां और बेटी ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने पर जांच में पाया गया कि बेटी के साथ इससे पहले भी एक दो बार उसके पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। वह उसे डराता और धमकाता था। तत्काल रूप से कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
केंद्र का बड़ा फैसला, नीट यूजी पेपर लीक मामला सीबीआई को सौंपा

केंद्र का बड़ा फैसला, नीट यूजी पेपर लीक मामला…

Spread the loveशिक्षा मंत्रालय ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2024 में कथित अनियमितताओं की विस्तृत और त्वरित जांच के लिए मामले…
पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ 16 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ…

Spread the loveCG Police Transfer लोकसभा चुनाव के बाद अब तबादलों का दौर शुरु हो गया है। यहां बड़े पैमाने पर…