• 23/04/2024

जेल से ही चलेगी दिल्ली सरकार! इतनी तारीख तक कस्टडी में रहेंगे केजरीवाल

जेल से ही चलेगी दिल्ली सरकार! इतनी तारीख तक कस्टडी में रहेंगे केजरीवाल
Spread the love

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कस्टडी 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। कोर्ट की तरफ से केजरीवाल को एक बार फिर राहत नहीं मिली। आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार केजरीवाल की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली।

एक अप्रैल को कोर्ट ने 15 अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था। 28 मार्च को कोर्ट ने केजरीवाल को 1 अप्रैल तक की ईडी हिरासत में भेजा था। 28 मार्च को पेशी के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि ये राजनीतिक साजिश है, जनता इसका जवाब देगी। 28 मार्च को केजरीवाल ने खुद कोर्ट में अपनी बात रखते हुए कहा था कि असली घोटाला तो ईडी की जांच के बाद शुरू हुआ। ईडी का मकसद आम आदमी पार्टी को खत्म करना है।

केजरीवाल ने कहा था कि ईडी का मकसद एक स्मोक क्रिएट करना था कि आप पार्टी भ्रष्टाचारी है। उन्होंने कहा था कि ईडी का दूसरा मकसद उगाही करना है। इस मामले में शरद रेड्डी ने गिरफ्तारी के बाद बीजेपी को 55 करोड़ रुपया दिया। बीजेपी को इलेक्टोरल बांड के रुप में पैसा देने के बाद शरद रेड्डी को जमानत मिल गई।

बता दें कि 21 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से संरक्षण नहीं मिलने के बाद ईडी ने 21 मार्च को ही देर शाम को केजरीवाल को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

Related post

केजरीवाल के लिए सामूहिक उपवास शुरू, आम आदमी पार्टी का नया कैंपेन, विदेश तक होगा अनशन

केजरीवाल के लिए सामूहिक उपवास शुरू, आम आदमी पार्टी…

Spread the loveआबकारी घोटाले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने देशभर में सामूहिक उपवास शुरू…
दिल्ली आबकारी घोटाले में अरविंद केजरीवाल का बड़ा खुलासा, जानिए कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला?

दिल्ली आबकारी घोटाले में अरविंद केजरीवाल का बड़ा खुलासा,…

Spread the loveदिल्ली आबकारी घोटाले में गिरफ्तार CM अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट पेश किया गया. उनकी रिमांड एक अप्रैल…
के कविता की बढ़ी मुश्किलें, शराब घोटाले में झटका, कोर्ट ने 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा

के कविता की बढ़ी मुश्किलें, शराब घोटाले में झटका,…

Spread the loveदिल्ली शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार नेताओं की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. केजरीवाल के बाद अब के.…