• 24/04/2024

Breaking: गडकरी मंच पर हुए बेहोश, भाषण देते वक्त गिरे, जानें अब कैसा है उनका हाल

Breaking: गडकरी मंच पर हुए बेहोश, भाषण देते वक्त गिरे, जानें अब कैसा है उनका हाल
Spread the love

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबियत खराब हो गई है। महाराष्ट्र के यवतमाल में एक चुनावी सभा के दौरान गडकरी बेहोश हो गए। भाषण के दौरान उन्हें चक्कर आ गया और वेे मंच पर गिर गए। बताया जा रहा है कि शुगर लेवल गिरने से उनकी तबियत खराब हुई।

गडकरी यवतमाल के पुसद स्थित शिवाजी ग्राउंड में एनडीए उम्मीदवार राजश्री पाटिल के पक्ष में एक चुनावी सभा लेने पहुंचे थे। वो मंच पर खड़े होकर भाषण दे रहे थे उसी दौरान उन्हें चक्कर आ गया और वो गिर गए। गडकरी के गिरते ही मंच पर अफरा-तफरी मच गई। मंच पर मौजूद लोगों और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें संभाला। हालांकि कुछ देर आराम करने के बाद गडकरी ने फिर से अपना भाषण शुरु किया।

आपको बता दें इन दिनों देश भर में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी का असर चुनाव प्रचार में भी देखने को मिल रहा है। आम जनता के बीच पहुंचने के लिए उम्मीदवारों और कार्यकार्ताओं को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

Related post

1 नवंबर से अनजान कॉल पर दिखेगा कॉलर का नाम, DoT के नए निर्देश से फ्रॉड रोकने में मिलेगी मदद

1 नवंबर से अनजान कॉल पर दिखेगा कॉलर का…

Spread the loveनई दिल्ली भारत में अनजान नंबर से आने वाली कॉल की पहचान करना जल्द आसान हो सकता है। दूरसंचार…
वनांचल में उम्मीदों का जल

वनांचल में उम्मीदों का जल

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचाने की दिशा में राज्य शासन…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात रायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…