• 24/04/2024

अनिल टुटेजा 5 दिन की ED रिमांड पर, शराब घोटाले में पूर्व IAS से होगी पूछताछ

अनिल टुटेजा 5 दिन की ED रिमांड पर, शराब घोटाले में पूर्व IAS से होगी पूछताछ
Spread the love

छत्तीसगढ़ में 6 हजार करोड़ से ज्यादा के शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व IAS अफसर अनिल टुटेजा को विशेष अदालत ने रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है। अदालत ने टुटेजा की 5 दिन की रिमांड मंजूर की है। अब ईडी के अफसर शराब घोटाले को लेकर पूर्व आईएएस अफसर से पूछताछ करेंगे।

इससे पहले ईडी की टीम ने टुटेजा को विशेष अदालत में पेश किया था। जहां ईडी ने कोर्ट से पूर्व आईएएस अफसर की 14 दिन की रिमांड मांगी थीछ

आपको बता दें ईडी ने अनिल टुटेजा और उनके पुत्र यश टुटेजा को शनिवार को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद ईडी ने यश टुटेजा को शनिवार देर रात छोड़ दिया था। वहीं अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर रविवार को रायपुर की कोर्ट में पेश किया था। जहां कोर्ट ने पहले 1 दिन और फिर उसके बाद 2 दिन की न्यायिक रिमांड में टुटेजा को जेल भेज दिया था।

Related post

1 नवंबर से अनजान कॉल पर दिखेगा कॉलर का नाम, DoT के नए निर्देश से फ्रॉड रोकने में मिलेगी मदद

1 नवंबर से अनजान कॉल पर दिखेगा कॉलर का…

Spread the loveनई दिल्ली भारत में अनजान नंबर से आने वाली कॉल की पहचान करना जल्द आसान हो सकता है। दूरसंचार…
वनांचल में उम्मीदों का जल

वनांचल में उम्मीदों का जल

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचाने की दिशा में राज्य शासन…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात रायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…