• 26/04/2024

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई ने फिर किया नया कांड, FIR दर्ज, ये है मामला

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई ने फिर किया नया कांड, FIR दर्ज, ये है मामला
Spread the love

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने किसी न किसी बयान को लेकर अक्स सुर्खियों में बने रहते हैं। उनक छोटा भाई  शालिग राम गर्ग अपने कारनामों की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस दफा शालिग राम गर्ग पर अपने साथियों के साथ मिलकर टोल कर्मियों से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई सहित सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मामले में छतरपुर पुलिस ने शालिग राम गर्ग सहित 11 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात शालिग राम गर्ग अपने 10 साथियों के साथ सागर रोड से छतरपुर आ रहे थे। मुगवारी टोल प्लाजा में कर्मियों ने जब उनकी गाड़ी को रोका तो उनसे उनकी झड़प हो गई। जिसके बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

घटना के बाद टोल कर्मियों ने छतरपुर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। मामले में छतरपुर पुलिस शालिग राम गर्ग सहित अन्य 10 के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 294, 506, 427(34) के तहत अपराध दर्ज किया है।

आपको बता दें यह पहला मामला नहीं है। जब शालिग राम गर्ग के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। इससे पहले गांव के ही एक दलित परिवार की बेटी की शादी में शालिग राम गर्ग पर मारपीट, गाली-गलौच फायरिंग करने के मामले में अपराध दर्ज हुआ था। इस घटना से जुड़ा हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया में उस दौरान जमकर वायरल हुआ था।

Related post

निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश

निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों…

Spread the loveलोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और गति पर कड़ी…
मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में किसानों को मिल रहा देश में सर्वाधिक लाभ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धान खरीदी की सुविधाओं का…
सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द – मुख्यमंत्री साय

सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द – मुख्यमंत्री साय

Spread the loveरायपुरर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग वार्षिक परीक्षा कैलेंडर और अध्यक्ष की नियुक्ति के…