• 27/11/2026

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन शहरों में एक साथ छापेमारी से मचा हड़कंप!

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन शहरों में एक साथ छापेमारी से मचा हड़कंप!
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी रायपुर समेत भिलाई और धमतरी में एक साथ छापेमारी की है। सुबह करीब 6 बजे ईडी की अलग-अलग टीमें संबंधित ठिकानों पर पहुंचीं और जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है।

दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ईडी के अधिकारी संबंधित ठिकानों पर दस्तावेजों और जरूरी रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छापेमारी किस मामले से जुड़ी है और किन कारोबारियों या प्रतिष्ठानों को जांच के दायरे में लिया गया है।

फिलहाल किसी बड़ी बरामदगी, नकदी या महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसी की ओर से भी कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

30 अक्टूबर को भी हुई थी कार्रवाई

गौरतलब है कि इससे पहले 30 अक्टूबर 2026 को भी छत्तीसगढ़ में ईडी और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की थी। उस दौरान रायपुर के बैरन बाजार स्थित अनवर ढेबर के निवास पर भी ईडी की टीम पहुंची थी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) और कोयले से जुड़े मामलों में भी जांच की गई थी।फिलहाल रायपुर, भिलाई और धमतरी में जारी इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक खुलासे का इंतजार है।

Related post

CG CRIME : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से 52 किलो चांदी और 3 लाख रुपये कैश जब्त, 1 करोड़ से अधिक की बरामदगी!

CG CRIME : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार…

Spread the love महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बसना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार…
CG Transfer : छत्तीसगढ़ में 43 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में बड़ा फेरबदल; देखें पूरी सूची!

CG Transfer : छत्तीसगढ़ में 43 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले,…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से…
सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास…

Spread the loveरायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सुशासन, जनकल्याण और…