• 26/04/2024

कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर ही मौत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे

कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर ही मौत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे
Spread the love

राजस्थान के अनूपगढ़ में शुक्रवार को रायसिंह नगर से सलेमपुर मार्ग पर एक कार ओवरटेक करते समय ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। साथ ही घायल को अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 5 लोग एक ही परिवार के हैं।

ओवरटेक करते समय हुआ हादसा 

रायसिंहनगर पुलिस के मुताबिक सड़क हादसा रायसिंहनगर से सलेमपुर जाने वाली सड़क पर हुआ। गांव किकरवाली से एक कार में सवार होकर सात लोग गांव 87 जीबी में किसी शोक कार्यक्रम में गए थे। वहां से वापस आते समय ओवरटेक करते समय कार ट्रक में जा भिड़ी।

हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमें 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों में 4 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई, जबकि एक घायल का अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…