• 27/04/2024

कुमाऊं मंडल में जंगलों में लगी भयानक आग, फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में रही नाकामयाब

कुमाऊं मंडल में जंगलों में लगी भयानक आग, फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में रही नाकामयाब
Spread the love

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में जंगलों का एक बड़ा हिस्सा इस वक्त वनाग्नि की चपेट में है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि वन विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम भी जंगलों में लगी आग पर काबू नहीं पा पा रही है। ऐसी हालत में अब वायुसेना की मदद ली गई है। वायुसेना ने अपने एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरिए आग पर काबू पाया।

इस साल वनाग्नि में अभीतक लाखों रुपए की वन संपदा जलकर खाक हो चुकी है। वहीं वन्यजीवों की जान को भी खतरा बना हुआ है। यही कारण है कि अब जंगलों की आग पर काबू पाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है। एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से जंगलों में पानी बरसाया जा रहा है, ताकि जंगलों की आग पर काबू पाया जा सके।

शनिवार सुबह वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी भरा और नैनीताल जिले के पाइंस क्षेत्र में आग बुझाई। दरअसल, नैनीताल शहर से लगे पाइंस, भूमियाधार, ज्योलिकोट, नारायणनगर, भवाली, रामगढ़ और मुक्तेश्वर आदि के जंगल बीते कई दिनों धधक रहे हैं।तमाम कोशिशों के बावजूद भी वन विभाग, फायर ब्रिगेड और प्रशासन वनाग्गि पर काबू नहीं पा रहे हैं। वहीं जंगलों की आग अब धीरे-धीरे रिहायशी इलाकों की तरफ बढ़ रही है।

रामनगर क्षेत्र में वनाग्नि ने बढ़ाई चिंता

नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में वनाग्नि विकराल होती जा रही है। फतेहपुर रेंज की तलिया बीट क्षेत्र में भीषण आग लगी हुई है। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगंत नायक ने बताया कि नैनीताल से आग स्प्रेड होकर उनके कंपार्टमेंट 2, 3 और 4 तक फैल गई है, जिस पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।

नैनीताल क्षेत्र के वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त विनय भार्गव के साथ फतेहपुर और काठगोदाम क्षेत्र के डीएफओ दिगंत नायक ने भी खुद वनकर्मियों के साथ मोर्चा संभाला हुआ है।दिगंत नायक ने बताया कि नैनीताल से नीचे जो काठगोदाम से लगा हुए क्षेत्र है, वहां तक भी आग फैल गई है। हल्द्धानी से लगा काठगोदाम क्षेत्र का तलिया बीट का दस हेक्येयर जंगल इस वक्त आग की चपेट में है।

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…