• 27/04/2024

ऑटोमेटिक टोल प्रणाली सफल, लंबे इंतजार का झंझट हुआ खत्म

ऑटोमेटिक टोल प्रणाली सफल, लंबे इंतजार का झंझट हुआ खत्म
Spread the love

जल्‍द ही वाहन चालकों को टोल चुकाने के लिए टोल प्‍लाजा में रुकने से जरूरत नहीं होगी।भविष्य में टोल प्लाजा को टाटा बाय-बाय करते हुए सभी वाहन नजर आएंगे । जीपीएस आधारित आटोमेटिक टोल प्रणाली लागू हो जाएगी। जिससे बिना रुके टोल का भुगतान हो जाएगा।

देश की जनता के समक्ष ये सवाल जरूर उठ रहे होंगे कि नए वाहनों पर कोई डिवाइस लगकर आएगी क्‍या, पुराने वाहन चालकों को डिवाइस लगवानी होगी क्‍या, इसे कौन लगवाएगा, सरकार या स्‍वंय, कितने का आएगा, इस तरह के तमाम सवालों के जवाब इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर एक्‍सपर्ट दे रहे हैं, आइए जानें।

इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर एक्‍सपर्ट वैभव डांगे ने बताया कि आटोमेटिक टोल प्रणाली का सफल पायलट प्रोजेक्‍ट दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे पर हो चुका है। इसके लिए पूरे नेशनल हाईवे की जिओ फेंसिंग कराई जाएगी।इसके साथ ही वाहनों में एक छोटा सा ऑन बोर्ड डिवाइस लगाया जाएगा। जो सेटेलाइट के जरिए कनेक्‍ट रहेगानए वाहनों में यह डिवाइस लगकर आ सकता है, यह सरकार की पोलिसी से तय होगा और पुराने वाहनों में लगवाना पड़ सकता है।

उन्‍होंने बताया कि इसकी कीमत केवल 250-400 रुपये से अधिक होने की संभावना नहीं है। उनका मानना है कि सरकार इस ऑन बोर्ड डिवाइस को फास्‍टैग की तरह फ्री भी दे सकती है।क्‍योंकि डिवाइस के लगने के बाद तीन वर्ष में टोल टैक्‍स कलेक्‍शन दोगुना तक पहुंच सकता है।

राजस्व में होगी बढ़ोतरी

देशभर में मौजूदा समय करीब 1.5 लाख किमी. लंबा हाईवे है। इसमें करीब 90 हजार किमी. नेशनल हाईवे के पास है इसी हार्हवे में आटोमेटिक टोल प्रणाली लागू करने की तैयारी है।क्‍योंकि 90 हजार किमी. में हाईवे में करीब 25 हजार में टोल नहीं लगता है।डिवाइस लगने के बाद पूरे हाईवे से टोल वसूला जा सकेगा। इससे राजस्‍व की बढ़ोत्‍तरी होगी।

भुगतान के लिए कई होंगे विकल्प

उनका कहना है कि सेटेलाइट आधरित टोल प्रणाली लागू होने के बाद लोगों के पास भुगतान करने के कई विकल्‍प होंगे। जैसे अभी फास्‍टैग पेटीएम या बैंक अकाउंट से लिंक है। उसी तरह नई प्रणाली लागू होने के बाद लोगों के पास भुगतान के कई विकल्‍प होंगे, वे चाहें तो बैंक अकाउंट से या अन्‍य डिजीटल माध्‍यम से भुगतान कर सकेंगे।

Related post

सेवा संकल्प अभियान: डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: वसुंधरा परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

सेवा संकल्प अभियान: डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: वसुंधरा…

Spread the loveलेखक – विष्णु प्रसाद वर्मा सहायक संचालक रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व…
नवा रायपुर का श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल बना बच्चों के दिल का सहारा,

नवा रायपुर का श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल बना…

Spread the loveरायपुर। राजधानी के नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल बच्चों के जन्मजात हृदय रोगों के निःशुल्क इलाज…
CM साय के ओडिशा दौरे का आज दूसरा दिन, राज्यपाल से मुलाकात के बाद लौटेंगे रायपुर

CM साय के ओडिशा दौरे का आज दूसरा दिन,…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ओडिशा दौरे का आज दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री आज ओडिशा के राज्यपाल से मुलाकात…