• 27/04/2024

कैथल में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

कैथल में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत
Spread the love

शुक्रवार देर शाम को कैथल में सड़क हादसा हो गया।खबर है कि नेशनल हाईवे 152डी पर कार ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दीमोहना गांव के पास हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।जिनकी पहचान हरियाणा पुलिस में रिटायर्ड एसआई मनोज कुमार, उनकी पत्नी सब इंस्पेक्टर उर्मिला दत्त और बेटी चेतना के रूप में हुई है। उर्मिला दत्त सब इंस्पेक्टर के पद पर पंचकूला स्थित हरियाणा पुलिस के टेलीकॉम वायरलेस कार्यालय में तैनात थी।

कैथल सड़क हादसे में तीन की मौत

बताया जा रहा है कि पूरा परिवार राजस्थान स्थित खाटू श्याम से पंचकूला लौट रहा था।बताया जा रहा है नेशनल हाईवे 152डी पर खड़े ट्रक में कार की टक्कर लग गई जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शव का पोस्टमार्टम करवाया।हादसे की वजह से क्या थी इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।अंदाजा लगाया जा रहा है कि खराब मौसम के चलते ये हादसा हुआ।

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुंडरी थाना SHO राजकुमार ने बताया शुक्रवार शाम के समय मौसम अचानक खराब हो गया। इसके बाद करीब 6:30 बजे सड़क हादसे की सूचना मिली। सूचना के बाद वो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां एक कर हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी। देखा, तो उसमें तीन लोग सवार थे। इसके बाद तीनों को कार से बाहर निकाला गया।बाहर निकाला तो पता चला कि तीनों की मौत हो चुकी है।

एंबुलेंस के माध्यम से तीनों को पूंडरी के सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया। इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

Related post

सेवा संकल्प अभियान: डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: वसुंधरा परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

सेवा संकल्प अभियान: डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: वसुंधरा…

Spread the loveलेखक – विष्णु प्रसाद वर्मा सहायक संचालक रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व…
नवा रायपुर का श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल बना बच्चों के दिल का सहारा,

नवा रायपुर का श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल बना…

Spread the loveरायपुर। राजधानी के नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल बच्चों के जन्मजात हृदय रोगों के निःशुल्क इलाज…
CM साय के ओडिशा दौरे का आज दूसरा दिन, राज्यपाल से मुलाकात के बाद लौटेंगे रायपुर

CM साय के ओडिशा दौरे का आज दूसरा दिन,…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ओडिशा दौरे का आज दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री आज ओडिशा के राज्यपाल से मुलाकात…