• 27/04/2024

DIG को सरकार ने किया बर्खास्त, यौन शोषण के हैं दोषी, मिल चुका है अर्जुन अवार्ड

DIG को सरकार ने किया बर्खास्त, यौन शोषण के हैं दोषी, मिल चुका है अर्जुन अवार्ड
Spread the love

यौन उत्पीड़न (sexual harassment) के मामले में दोषी ठहराए गए डीआईजी (Deputy Inspector General) रैंक के सीनियर अफसर को सीआरपीएफ ने बर्खास्त कर दिया है। अर्जुन पुरस्कार विजेता चीफ स्पोर्ट्स ऑफिसर खजान सिंह पर पर सीआरपीएफ की महिला कर्मियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिफारिशों को गृह मंत्रालय (ministry of home affairs) द्वारा स्वीकार करने के बाद उप महानिरीक्षक खजान सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

 

बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की महिला कर्मियों द्वारा डीआईजी खजान सिंह के ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद सीआरपीएफ ने यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच की थी। जांच में उन्हें दोषी पाया गया था। जांच रिपोर्ट को यूपीएससी को भेजा गया। मामले में यूपीएससी बर्खास्तगी की सलाह दी, जिसे गृह मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है।

सियोल एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता

खजान सिंह 1986 के सियोल एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया था और 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक जीता था। साल 1951 के बाद तैराकी में पदकों के सूखे को उन्होंने खत्म करते हुए देश को पदक दिलाया था। सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा था।

दो मामलों में नोटिस

आपको बता दें खजान सिंह वर्तमान में मुंबई में पदस्थ हैं। वे यौन उत्पीड़न के कम से कम दो आरोपों का सामना कर रहे हैं। पहले मामले में बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरु की गई है जबकि दूसरे मामले में जांच जारी है। इससे पहले उन्हें बर्खास्तगी नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

आरोपों को बताया था गलत

खजान सिंह का इस पर कोई जवाब नहीं आया है। पहले उन्होंंने अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि आरोपों के पीछे उद्देश्य उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करना है।

Related post

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा…

Spread the love00 माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार 00 माँ की महिमा पर साझा किया भावपूर्ण वीडियो…
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध…

Spread the love00 सेवा संकल्प अभियान विशेष लेख : विष्णु प्रसाद वर्मा सहायक संचालक रायपुर। छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा अब केवल…
नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत, विस अध्यक्ष सिंह और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में होगा आयोजन

नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत, विस…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, आत्मीयता और पारंपरिक तिहारों की मिठास को सहेजने के उद्देश्य से नवा रायपुर में…