• 29/04/2024

8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, ईंट से कुचलकर हत्या

8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, ईंट से कुचलकर हत्या
Spread the love

गाजियाबाद में एक हैरान कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। 13 साल के नाबालिग ने पहले अपनी आठ साल की मासूम चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया और फिर ईंट से मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद नाबालिग आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर शव को गांव के बाहर नाले में फेंक दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों में से एक की उम्र 13 साल और दूसरे की 11 साल बताई जा रही है।

यह घटना गाजियाबाद के मसूरी इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी आठ साल की बेटी लापता है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी। जहां बच्ची का शव गांव के बाहर नाले में ईंटों के नीचे दबा हुआ मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो दो बच्चों के नाम सामने आए, जो घटना के वक्त वहां देखे गए थे।इसके बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में लिया।

बदला लेने के लिए बच्ची को किया अगवा 

पुलिस की पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह गांव के कोल्हू के पास रहता है और पास में मृतका भी रहती थी। करीब एक महीने पहले मृतका ने इस 13 साल के भाई की शिकायत अपने पिता से की थी कि लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसको लेकर लड़के के पिता ने उसे काफी डांटा।

इस बात का बदला लेने के लिए आरोपी बच्चे ने मासूम बच्ची को मारने का प्लान बनाया। उसके बाद 20 अप्रैल को करीब 3 बजे दोपहर में बच्ची को उसने आते हुए देखा और उसे जबरन पड़कर एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां पर उसने बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर बच्ची के सिर पर ईट मारकर हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपी ने अपने भाई की मदद से बच्ची की लाश को नाले में डालकर ऊपर से ईंट से ढक दिया।पुलिस को यह भी पता चला है कि बच्चा क्राइम शो भी देखता था तो शायद उसी से सीखकर यह पूरा प्लान बनाया होगा। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Related post

Aaj ka Panchang 17 October 2026: शारदीय नवरात्रि के 7वें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 17 October 2026: शारदीय नवरात्रि के…

Spread the loveAaj ka Panchang 17 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
मेष, वृषभ और सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शनिवार? जानें शुभ रंग, भाग्य अंक और दिन का हाल

मेष, वृषभ और सिंह राशि वालों के लिए कैसा…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 17 October 2026: 17 अक्टूबर 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए करियर और कारोबार में…
नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक…

Spread the love०मुख्य सचिव विकासशील ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय-सीमा में योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश रायपुर । मुख्य…