• 29/04/2024

समुद्र में ड्रग्स का खेल! फिशिंग बोट समेत दो क्रू मेंबर गिरफ्तार

समुद्र में ड्रग्स का खेल! फिशिंग बोट समेत दो क्रू मेंबर गिरफ्तार
Spread the love

इन्डियन कोस्ट गार्ड और एटीएस गुजरात ने साथ मिलकर अरब सागर में एंटी नार्को अभियान चलाया।संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 173 किलो नशीला पदार्थ बरामद किया है।इस दौरान भारतीय तट रक्षक और एटीएस गुजरात ने एक मछली पकड़ने वाली नाव (फिशिंग बोट) समेत दो क्रू मेंबर को भी गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक यह बैक टू बैक ऑपरेशन 28 अप्रैल को एक पाकिस्तानी फिशिंग बोट को जब्त करने के बाद चलाया गया।एटीएस गुजरात ने समुद्र से भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी की खुफिया खबर दी। जिसके बाद भारतीय तटरक्षक ने संदिग्ध नाव को घेरने के लिए एक विशेष अभियान चलाया।समुद्र में इंडियन कोस्ट गार्ड ने ऐसा जाल बिछाया, जिसमें दो शख्स फंस गए।

समुद्र से ड्रग्स तस्करी पर लगाम

मछली पकड़ने वाले नाव को रोकने के बाद जांच के दौरान 173 किलो नशीला पदार्थ की बरामदगी हुई। आश्चर्य की बात यह है कि, नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले लोग इंडियन कोस्ट गार्ड की आंखों में धूल झोंकने के लिए मछली पकड़ने वाले नावों का सहारा लेते हैं। वहीं इस सफल ऑपरेशन के बाद क्रू मेंबर की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

पकड़ी गयी पाकिस्तानी नाव

यह ऑपरेशन पिछले तीन वर्षों में आईसीजी द्वारा इस तरह की बारहवीं जब्ती है, जिसमें हाल ही में भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव को हिरासत में लिया गया।

बता दें कि, समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और समुद्र में अवैध गतिविधियों से निपटने में इंडियन कोस्ट गार्ड हमेशा तत्पर हैं, और हालिया ऑपरेशन इसका जीता जागता उदाहरण है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
केंद्र का बड़ा फैसला, नीट यूजी पेपर लीक मामला सीबीआई को सौंपा

केंद्र का बड़ा फैसला, नीट यूजी पेपर लीक मामला…

Spread the loveशिक्षा मंत्रालय ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2024 में कथित अनियमितताओं की विस्तृत और त्वरित जांच के लिए मामले…
पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ 16 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ…

Spread the loveCG Police Transfer लोकसभा चुनाव के बाद अब तबादलों का दौर शुरु हो गया है। यहां बड़े पैमाने पर…