• 30/04/2024

राजधानी में पकड़ाया 50 लाख, आलू के बीच ले जा रहे थे छिपाकर

राजधानी में पकड़ाया 50 लाख, आलू के बीच ले जा रहे थे छिपाकर
Spread the love

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने आलू से भरे पिकअप में छिपा कर ले जाए जा रहे 50 लाख रुपये पकड़ा है। मामले में पुलिस ने गाड़ी ड्राइवर को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आरंग पुलिस द्वारा रात्रि में महासमुंद तिराहे के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान आलू से भरे पिकअप OD 02 CF 5591 को रुकाया गया। गाड़ी को चेक किया गया तो उसके अंदर कार्टून में 50  लाख रुपये छिपा कर रखा गया था।

ओडिशा के ढेंकानाल के रहने वाले गाड़ी ड्राइवर प्रताप प्रधान से बरामद रकम के बारे में पूछताछ की गई। पैसे से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाने की वजह से 102 सीआरपीसी के तहत रकम को पुलिस ने जप्त लिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को सूचित किया है।

आपको बता दें जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह के द्वारा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी तथा लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट और एसएसटी, फ्लाइंग स्क्वाड के माध्यम से राज्य/जिले से बाहर आने जाने वाली वाहनो पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की तलाशी करने निर्देशित किया गया है, जिसके दौरान यह कार्यवाही की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर के साथ उक्त कार्यवाही में टीआई आरंग सत्येंद्र श्याम, प्रधान आरक्षक ऋषि पटेल, गिरधर प्रजापति एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related post

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के…
CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पदस्थ ट्रेनी आईपीएस पर एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप के बाद पुलिस महकमे…
CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ…

CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन…

Spread the loveबैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने…