• 30/04/2024

एनकाउंटर अपडेट: 2 महिलाओं समेत अब तक 8 नक्सली ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

एनकाउंटर अपडेट: 2 महिलाओं समेत अब तक 8 नक्सली ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
Spread the love

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। जवानों ने अब तक आठ नक्सलियों को ढेर कर दिया है, जिनमें दो महिला नक्सली भी शामिल है। मौके से एक AK47 हथियार के साथ भारी मात्रा में गोला बारूद और अन्य सामान बरामद किया गया है। मारे गए माओवादियों की शिनाख्त की जा रही है।  बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके टेकमेटा और काकुर के जंगलों में ये मुठभेड़ हुई है। अबुझमाड़ में डीआरजी/ एसटीएफ जवानों की संयुक्त टीम नक्सल अभियान पर रवाना हुई थी। इस अभियान के दौरान आज सुबह 6 बजे टेकमेटा और काकूर के बीच जंगल में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान अब तक 2 महिला माओवादी सहित कुल 8 माओवादी कैडर के शव बरामद किये गये, जिसकी शिनाख्तगी की जा रही है। सर्चिंग के दौरान पुलिस ने नक्सलियों की एक नग AK 47 सहित भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद और दैनिक उपयोग की सामग्री जप्त की है।

नक्सल मोर्चे पर लगातार कामयाबी

छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को लगातार कामयाबी मिल रही है। 16 अप्रैल को भी नक्सलियों ने कांकेर में 29 नक्सलियों को मार गिराया था।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…