• 01/05/2024

दीवार तोड़ घर में घुसी कार, तेज रफ्तार के कहर ने ली पांच लोगों की जान..

दीवार तोड़ घर में घुसी कार, तेज रफ्तार के कहर ने ली पांच लोगों की जान..
Spread the love

नोएडा की सड़कों पर एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला। आज एक तेज रफ्तार कार राहगीरों को टक्कर मारने के बाद दीवार को तोड़ते हुए एक घर में घुस गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।

नोएडा में कार सवार एक युवक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक रिक्शे में टक्कर मार दी। घटना में कार अनियंत्रित होकर सेक्टर 55 के एक मकान से टकरा गई।जिसकी वजह से मकान की दीवार और रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में रिक्शा चालक, रिक्शे में सवार दो महिलाएं और कार सवार दोनों युवक घायल हो गए।

थाना सेक्टर- 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गौरव शर्मा और आदित्य एक कार से मंगलवार को कहीं जा रहे थे। कार आदित्य चला रहा था।तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसने एक रिक्शे में टक्कर मार दी। रिक्शे में सवार दो महिलाएं नीतू, चांदनी और रिक्शा चालक रितेश गंभीर रूप से घायल हो गए। कार अनियंत्रित होकर सेक्टर 55 के एक मकान से जा टकराई। जिसकी वजह से मकान की दीवार और रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई तथा कार में सवार दोनों शख्स भी घायल हो गए।

सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडिशनल डीसीपी नोएडा मनीष मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में सभी घायलों का उपचार चल रहा है।सभी की स्थिति खतरे के बाहर है।दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मौके से हटा दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related post

केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल…

Spread the love00 40 पुरुष बंदियों ने सीखी कंप्यूटर की बारीकियां, 30 महिला बंदियों को ब्यूटी पार्लर एवं हेयर ड्रेसिंग का…
CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की टक्कर से दो लोगों की मौत, एक घायल

CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर…

Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही।  जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरवाही थाना क्षेत्र में…
CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा गुस्सा, टांगी से हमला कर सगे मामा की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा…

Spread the loveसरगुजा। छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवई बीजापारा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…