• 04/05/2024

तंत्र-मंत्र! शमशान घाट के पास मिली तीन मानव खोपड़ी, इलाके में फैली सनसनी

तंत्र-मंत्र! शमशान घाट के पास मिली तीन मानव खोपड़ी, इलाके में फैली सनसनी
Spread the love

सिंगोली थाना क्षेत्र के ब्राह्मणी नदी में एक बैग के अंदर तीन मानव कंकाल की खोपड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इस कि सूचना पुलिस को दी। सिंगोली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। यह तीनों खोपड़ी मानव के बताए जा रहे हैं।

एक खोपड़ी पर सिंदूर लगा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जिस जगह पर कंकाल मिला है उसके पास ही एक श्मशान घाट है, आशंका है कि तंत्र क्रिया करने के बाद इसे बैग में भरकर नदी में फेंक दिया गया होगा। क्योंकि एक कंकाल में सिंदूर लगा बताया जा रहा है।ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।सिंगोली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

तांत्रिक क्रियाओं लिए चमगादड़ की तस्करी

बता दें कि मध्य प्रदेश में आए दिन ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं। इससे पहले खंडवा जिले में वन विभाग की टीम ने तंत्र-मंत्र के लिए चमगादड़ों की तस्करी करते हुए चार आरोपियों को पकड़ा था।आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार में चमगादड़ों को ले जा रहे थे।आरोपियों से पूछताछ के दौरान वन विभाग को पता चला था कि ये लोग चमगादड़ से तांत्रिक क्रिया करके पैसे ऐंठने के लिए उसे पूर्वी कालीभीत के जंगल में ले जा रहे थे।पुलिस ने उनके पास से पूजा की सामग्री और कुछ मात्रा में गोंद भी बरामद किया था।

 

Related post

BREAKING: IGKV पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

BREAKING: IGKV पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: प्रोफेसर…

Spread the love रायपुर- छत्तीसगढ़ में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की कीटशास्त्र परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में पुलिस…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर हुई चर्चा दूरस्थ और जनजातीय अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य…
परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर…

Spread the loveआईजीकेवी की परीक्षा में प्रश्नपत्र प्रसारित होने के मामले को मुख्यमंत्री ने लिया गंभीरता से मुख्यमंत्री के निर्देश पर…