• 04/05/2024

तंत्र-मंत्र! शमशान घाट के पास मिली तीन मानव खोपड़ी, इलाके में फैली सनसनी

तंत्र-मंत्र! शमशान घाट के पास मिली तीन मानव खोपड़ी, इलाके में फैली सनसनी
Spread the love

सिंगोली थाना क्षेत्र के ब्राह्मणी नदी में एक बैग के अंदर तीन मानव कंकाल की खोपड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इस कि सूचना पुलिस को दी। सिंगोली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। यह तीनों खोपड़ी मानव के बताए जा रहे हैं।

एक खोपड़ी पर सिंदूर लगा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जिस जगह पर कंकाल मिला है उसके पास ही एक श्मशान घाट है, आशंका है कि तंत्र क्रिया करने के बाद इसे बैग में भरकर नदी में फेंक दिया गया होगा। क्योंकि एक कंकाल में सिंदूर लगा बताया जा रहा है।ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।सिंगोली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

तांत्रिक क्रियाओं लिए चमगादड़ की तस्करी

बता दें कि मध्य प्रदेश में आए दिन ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं। इससे पहले खंडवा जिले में वन विभाग की टीम ने तंत्र-मंत्र के लिए चमगादड़ों की तस्करी करते हुए चार आरोपियों को पकड़ा था।आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार में चमगादड़ों को ले जा रहे थे।आरोपियों से पूछताछ के दौरान वन विभाग को पता चला था कि ये लोग चमगादड़ से तांत्रिक क्रिया करके पैसे ऐंठने के लिए उसे पूर्वी कालीभीत के जंगल में ले जा रहे थे।पुलिस ने उनके पास से पूजा की सामग्री और कुछ मात्रा में गोंद भी बरामद किया था।

 

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…