• 06/05/2024

पूर्व मुख्यमंत्री को बड़ी जिम्मेदारी, रायबरेली सीट की ‘कका’ को कमान

पूर्व मुख्यमंत्री को बड़ी जिम्मेदारी, रायबरेली सीट की ‘कका’ को कमान
Spread the love

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस आलाकमान ने रायबरेली सीट की कमान भूपेश बघेल को सौंपी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रायबरेली का ऑब्जर्वर बनाया गया है। इसके साथ ही अमेठी सीट का ऑब्जर्वर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को बनाया गया है।

अमेठी और रायबरेली सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। लेकिन इस बार अमेठी से राहुल गांधी चुनाव नहीं लड़ रहे, बल्कि वो रायबरेली से चुनावी मैदान में हैं। अमेठी से इस बार कांग्रेस ने कद्दावर नेता किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है।

रायबरेली में राहुल गांधी के लिए चुनावी माहौल तैयार किया जा रहा है। पहले इस सीट से सोनिया गांधी सांसद रह चुकी हैं। अब रायबरेली सीट पर कांग्रेस की कमान भूपेश बघेल के हाथ में है। भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी ने उन्हें रायबरेली का ऑब्जर्वर बनाया गया है।

Related post

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे…

Spread the loveसरिया के राहत शिविर में माताओं-बहनों, बुजुर्गों और बच्चों से मिलकर जाना हाल, कहा—हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी…
8.48 करोड़ की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण

8.48 करोड़ की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का…

Spread the love00 ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को आवागमन में मिलेगी सुविधा रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री…
सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर तक निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ करेंगे संवाद

सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 से 7 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे वहां…