• 06/05/2024

रफ्तार का कहर: बाइक को टक्कर मारकर बस में जा घुसी स्कॉर्पियो,5 की मौके पर मौत, 20 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल

रफ्तार का कहर: बाइक को टक्कर मारकर बस में जा घुसी स्कॉर्पियो,5 की मौके पर मौत, 20 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल
Spread the love

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सिंघाना स्थित थली गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। दरअसल, एक मिनी बस और स्कॉर्पियो गाड़ी में जोरदार टक्कर होने के चलते यह हादसा हुआ है।

इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और 20 से अधिक लोग घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 20 में से 8 घायलों की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए झुंझुनू स्थित बीडीके अस्पताल रेफर किया गया।

चारों मृतकों के शव को खेतड़ी नगर स्थित केसीसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू करवाया।

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो मिनी बस से जा टकराई ।पुलिस के अनुसार यह हादसा सिंघाना थाना इलाके में सोमवार को सुबह करीब 10 बजे थली के पास हुआ।उस समय सिंघाना से बुहाना के बीच चलने वाली निजी मिनी बस सवारी भरकर बुहाना जा रही थी।बस जब थली के पास पंहुची तो उसकी सामने से आ रही स्कार्पियो से जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

 

Related post

छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत के आसार,आज से घटेगी बारिश की तीव्रत,17 जिलों में हल्की बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत के आसार,आज से घटेगी…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में दो दिन की बारिश के बाद अब राहत के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार…
CM साय का आज कांकेर दौरा,अंतागढ़ में सुनेंगे मन की बात,रायपुर के कई कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

CM साय का आज कांकेर दौरा,अंतागढ़ में सुनेंगे मन…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के अंतागढ़ और रायपुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री एकलव्य विद्यालय…
राजधानी में फिर सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी और दो बच्चों की चाकू मारकर की हत्या

राजधानी में फिर सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी और…

Spread the loveरायपुर।  राजधानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। माना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने…