• 08/05/2024

कोविशील्ड को लेकर बड़ा फैसला, दुनियाभर से वैक्सीन वापस लेना शुरू…कंपनी ने स्वीकारा था दुष्प्रभाव

कोविशील्ड को लेकर बड़ा फैसला, दुनियाभर से वैक्सीन वापस लेना शुरू…कंपनी ने स्वीकारा था दुष्प्रभाव
Spread the love

कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर एस्ट्राजेनेका ने बड़ा फैसला किया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की है कि उसने अपनी कोविड-19 वैक्सीन (कोविशील्ड) को दुनिभर से वापस लेना शुरू कर दिया है। यूनाइटेड किंग्डम (UK) की फार्मास्युटिकल कंपनी ने हाल ही में स्वीकार किया था कि उसकी वैक्सीन में थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (TTS) के साथ-साथ थ्रोम्बोसिस भी हो सकता है।नहा कि वह महामारी के बाद से बड़ी तादाद में अपडेट वैक्सीन उपलब्ध होने के कारण उन्हें वापस ले रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एंग्लो-स्वीडिश दवा निर्माता ने पहले यह स्वीकार किया था कि टीका रक्त के थक्के और कम रक्त प्लेटलेट गिनती जैसे दुष्प्रभाव डाल सकता है।

बाजार में लेटेस्ट वैक्सीन उपलब्ध

कंपनी ने कहा, ‘चूंकि कई प्रकार के कोविड-19 टीके विकसित किए गए हैं। इसलिए लेटेस्ट वैक्सीन बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं। इससे वैक्सजेवरिया की मांग में गिरावट आई है, जिसका अब निर्माण या सप्लाई नहीं की जा रही है।

वैक्सीन से हुई लोगों की मौत

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ कोलैबोरेट करके वैक्सीन बनाने वाली एस्ट्राजेनेका वर्तमान में एक मुकदमे का सामना कर रही है, जिसमें दावा किया गया है कि उनके टीके से लोगों की मौतें हुई हैं और इसका डोज लेने वालों को गंभीर नुकसान हुआ है।

एस्ट्राजेनेका ने एक बयान में कहा कि क्लीनिक्ल ट्रायल और रियल वर्ल्ड डेटा में साक्ष्य के आधार पर एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को लगातार एक स्वीकार्यता मिली है और दुनिया भर के नियामक लगातार कहते रहे हैं कि टीकाकरण के लाभ के साथ उसके दुर्लभ जोखिम भी हो सकते हैं।

Related post

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, 8 नाबालिग चकमा देकर फरार

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक,…

Spread the loveमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंडा बाजार बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिगों के फरार…
नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री वर्मा

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता…

Spread the loveo ​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ o बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज o राजस्व मंत्री…
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त…

Spread the love आज आपका दिन मंगलमय हो! Today Shubh Muhurat 03 August 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू…