• 08/05/2024

EOW Raid: शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन और विजय भाटिया के घर ईओडब्ल्यू का छापा

EOW Raid: शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन और विजय भाटिया के घर ईओडब्ल्यू का छापा
Spread the love

छत्तीसगढ़ में 6 हजार करोड़ से ज्यादा के शराब घोटाले के मामले में एसीबी (ACB) और ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम ने एक बार फिर शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन और विजय भाटिया के घर पर छापामार कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू की टीम भिलाई के नेहरू नगर स्थित पप्पू ढिल्लन के निवास पर दबिश दी।

जानकारी के मुताबिक ईओडब्ल्यू की टीम बुधवार सुबह तकरीबन 6 बजे के आसपास पप्पू ढिल्लन के आवास पहुंची। यहां घर की एक बार फिर से तलाशी ली जा रही है।

आपको बता दें पप्पू ढिल्लन इसे वक्त एसीबी और ईओडब्ल्यू की रिमांड में है। यह छापामार कार्रवाई शराब कारोबारी से पूछताछ के बाद मारी गई है। ढिल्लन की रिमांड खत्म होने के बाद जांच टीम आज उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।

इससे पहले भी एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने 12 अप्रैल माह को ढिल्लन के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान उनके आवास से 28 लीटर विदेशी शराब मिली थी। इस मामले में सुपेला पुलिस ने पप्पू ढिल्लन के बेटे जशजीत ढिल्लन के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था।

शराब घोटाले के मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम अनवर ढेबर, शराब कारोबारी अरविंद सिंह और एपी त्रिपाठी को गिरफ्तार कर चुकी है।

Related post

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है–…

Spread the loveरायपुर । जिन हाथों ने वर्षों से किसी का सहारा लिया, वही आज खुद गिलास उठाकर पानी पी रहे…
CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म कर कर्मचारियों को लेकर जा रही थी बस,फिर जो हुआ…

CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों…
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर,…

Spread the loveरक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक, आपका रक्त किसी जरूरतमंद को दे सकता है नया जीवन…