• 09/05/2024

महादेव सट्टा ऐप मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई, प्रदेश में दो दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापा

महादेव सट्टा ऐप मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई, प्रदेश में दो दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापा
Spread the love

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में छत्तीसगढ़ में ईओडब्ल्यू ने प्रदेश भर में छापामार कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू की अलग-अलग टीमें गुरूवार सुबह दुर्ग-भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, बलौदाबाजार और कांकेर पहुंची। तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की टीमें कार्रवाई कर रही हैं। जिन लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है उनमें सराफा कारोबारी और पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।

दुर्ग में ईओडब्ल्यू की सराफा कारोबारियों सांखला ज्वेलर्स के प्रकाश सांखला और सहेली ज्वेलर्स के संचालक मदन जैन के ठिकानों पर पहुंची। बताया जा रहा है कि ईओडब्ल्यू का छापा पड़ने के बाद सहेली ज्वेलर्स के संचालक मदन जैन भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।

ईओडब्ल्यू की टीम महादेव सट्टेबाजी ऐप के मामले रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा के संतोषी नगर स्थित घर पहुंची। चंद्रभूषण वर्मा महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े लोगों को पुलिसिया कार्रवाई से बचाने के लिए पुलिस के बड़े अधिकारियों और राजनेताओं को प्रोटेक्शन मनी पहुंचाने का काम करता था।

इसके अलावा ईओडब्ल्यू की टीम कांकेर के चारामा में हेड कांस्टेबल वार्ड नंबर 13 में स्थित आवास पर भी दबिश दी है। यहां भी टीम की कार्रवाई जारी है।

 

Related post

Train Cancelled : छत्तीसगढ़ में आज से कई ट्रेनें रद्द, 29 जून तक यात्री रहेंगे प्रभावित, सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट

Train Cancelled : छत्तीसगढ़ में आज से कई ट्रेनें…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का आदेश- मोहर्रम जुलूस में डीजे व आतिशबाजी पर नहीं रहेगा वक्फ बोर्ड का प्रतिबंध

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का आदेश- मोहर्रम जुलूस में डीजे व…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले पारंपरिक सामाजिक जुलूसों में डीजे , ब्रास बैंड, धुमाल…
तकनीक, नवाचार और किसान हितैषी योजनाओं से कृषि बनेगी अधिक लाभकारी एवं आत्मनिर्भर: मंत्री राजेश अग्रवाल

तकनीक, नवाचार और किसान हितैषी योजनाओं से कृषि बनेगी…

Spread the loveरायपुर: लखनपुर (अंबिकापुर) स्थित जुनाडीह मल्टीप्लेक्स में एक निजी चैनल द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति…