• 09/05/2024

महादेव सट्टा ऐप मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई, प्रदेश में दो दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापा

महादेव सट्टा ऐप मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई, प्रदेश में दो दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापा
Spread the love

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में छत्तीसगढ़ में ईओडब्ल्यू ने प्रदेश भर में छापामार कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू की अलग-अलग टीमें गुरूवार सुबह दुर्ग-भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, बलौदाबाजार और कांकेर पहुंची। तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की टीमें कार्रवाई कर रही हैं। जिन लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है उनमें सराफा कारोबारी और पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।

दुर्ग में ईओडब्ल्यू की सराफा कारोबारियों सांखला ज्वेलर्स के प्रकाश सांखला और सहेली ज्वेलर्स के संचालक मदन जैन के ठिकानों पर पहुंची। बताया जा रहा है कि ईओडब्ल्यू का छापा पड़ने के बाद सहेली ज्वेलर्स के संचालक मदन जैन भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।

ईओडब्ल्यू की टीम महादेव सट्टेबाजी ऐप के मामले रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा के संतोषी नगर स्थित घर पहुंची। चंद्रभूषण वर्मा महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े लोगों को पुलिसिया कार्रवाई से बचाने के लिए पुलिस के बड़े अधिकारियों और राजनेताओं को प्रोटेक्शन मनी पहुंचाने का काम करता था।

इसके अलावा ईओडब्ल्यू की टीम कांकेर के चारामा में हेड कांस्टेबल वार्ड नंबर 13 में स्थित आवास पर भी दबिश दी है। यहां भी टीम की कार्रवाई जारी है।

 

Related post

संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के छग प्रवास पर

संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के…

Spread the love रायपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस)के सरसंघचालक डा.मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर कल 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे…
महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों…

Spread the loveखेल प्रतिभाओं को अवसर और विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना का विकास हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों से छत्तीसगढ़…
मुख्यमंत्री साय ने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री साय ने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के…

Spread the loveमुख्यमंत्री श्री साय ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल, प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की…