• 10/05/2024

झारखंड के बाद MP में भी मिला नोटों का अंबार, गिनने में पुलिस के छूटे पसीने

झारखंड के बाद MP में भी मिला नोटों का अंबार, गिनने में पुलिस के छूटे पसीने
Spread the love

झारखंड के बाद अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी एक घर से नोटों का पहाड़ मिला है। पुलिस ने नोटों को जब्त कर लिया है। नोटों की तादाद इतनी ज्यादा है कि पुलिस उन्हें अभी तक गिन नहीं पाई है। मामले में पुलिस ने आयकर विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए सूचना दे दी है।

जानकारी के मुताबिक अशोका गार्डन थानांतर्गत  पंत नगर कॉलोनी में एक घर से बड़े पैमाने पर नोटों की गड्डियां मिली है। वह घर कैलाश खत्री नाम के एक व्यक्ति का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार खत्री ने मनी एक्सचेंज के कारोबार का दावा किया है।

भोपाल जोन-1 की डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 38 साल के कैलाश खत्री के घर से 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये के नोटों की बड़े पैमाने पर गड्डियां मिली है। कैलाश खत्री का कहना है कि वह पिछले 18 साल से मनी एक्सचेंज का काम करता है। वह क्षतिग्रस्त नोटों के बदले कमीशन लेकर लोगों को नए नोट उपलब्ध कराता है। पुलिस ने पुराने क्षतिग्रस्त नोटों के साथ ही नए नोटों की गड्डियां को अपने कब्जे में ले लिया है। इनकी गिनती कराई जा रही है।

डीसीपी ने कहा कि व्यक्ति के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे पता चले कि ऐसा करने के लिए किसी संस्था के द्वारा उसे अधिकृत किया गया है। इसलिए कार्रवाई चल रही है। आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। आयकर विभाग का कहा है कि अगर नगदी 10 लाख से अधिक होगी तो वो इस पर संज्ञान लेंगे।

झारखंड में 8 मशीनें लगी थी नोट गिनने में

आपको बता दें इससे पहले 6 मई को प्रवतर्न निदेशालय (ED) के छापे में झारखंड के मत्री आलमगीर के सेक्रेटरी के एक नौकर के घर से 35.23 करोड़ रुपये नगदी मिला था। छापे में ईडी ने कई दस्तावेज बरामद करने का भी दावा किया था। गड्डियों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि ईडी को नोट गिनने के लिए 8 मशीनें लगानी पड़ी थी।

Related post

छत्तीसगढ़ : 3 पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, जानिए कौन-कौन हैं शामिल…

छत्तीसगढ़ : 3 पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के विभिन्न निगम, मंडल और आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को…
माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव

माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव

Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान लंबे समय से खनिज और प्राथमिक प्रसंस्करण पर आधारित रही है। अब राज्य इस…
एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह , छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खतरे को मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, दृढ़ सुरक्षा नीति और विकासोन्मुखी शासन के बल पर समाप्त किया गया – उपराष्ट्रपति  राधाकृष्णन

एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह , छत्तीसगढ़ में…

Spread the loveछत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर – उपराष्ट्रपति ज्ञान के…