• 10/05/2024

केजरीवाल को सुप्रीम राहत, 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत

केजरीवाल को सुप्रीम राहत, 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत
Spread the love

लोकसभा चुनावों के बीच आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। केजरीवाल 1 जून तक चुनाव प्रचार कर सकते हैं। कथित शराब घोटाला के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में लोकसभा चुनाव के लिए अंतरिम जमानत दिए जाने को लेकर याचिका दायर की थी। अपनी याचिका में उन्होंने कहा था कि उन्हें चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए जमानत मिलनी चाहिए। वहीं ईडी ने केजरीवाल को जमानत दिए जाने का अदालत में जमकर विरोध किया था।

ईडी ने कोर्ट में कहा था कि अगर उन्हें जमानत दे दी जाती है तो इससे गलत संदेश जाएगा। केजरीवाल के साथ किसी खास इंसान की तरह पेश नहीं हुआ जा सकता है।

इससे पहले पिछली सुनवाई में ईडी की ओर से कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया गया था। जिसमें केजरीवाल की जमानत का ईडी ने विरोध किया था। ईडी का कहना था कि कानून सभी के लिए समान है। लोकसभा चुनाव प्रचार करना कोई मौलिक या संवैधानिक अधिकार नहीं है।

केजरीवाल को प्रचार के लिए जेल से बाहर जाने देना एक गलत मिसाल कायम करेगा। तमाम दलीलें सुनने के बाद जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की पीठ ने केजरीवाल को जमानत दे दी।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…