• 10/05/2024

एनकाउंटर अपडेट: जवानों ने मार गिराए 12 नक्सली, IED की चपेट में आए 2 जवान घायल

एनकाउंटर अपडेट: जवानों ने मार गिराए 12 नक्सली, IED की चपेट में आए 2 जवान घायल

Follow us on Google News

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर बड़ी नक्सली मुठभेड़ हुई है। जिसमें जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। जबकि BGL और IED की चपेट में आने से 2 जवान जख्मी हुए हैं। मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार भी बरामद हुए हैं।

गंगालूर थानाक्षेत्र के पीडिया के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ अब भी जारी है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने एनकाउंटर की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक पीडिया के जंगलों में संयुक्त टीम DRG, STF, कोबरा बटालियन के जवान शुक्रवार सुबह एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। जवानों के पहुंचने के कुछ देर बाद से ही लगभग सुबह 6 बजे से मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों तरफ से रुक रुककर फायरिंग हो रही है।

बताया जा रहा है कि जवानों ने नक्सलियों के बड़े लीडरों कों चारों तरफ से घेर लिया था। फिलहाल मुठभेड़ चल रही है। साल का ये तीसरा सबसे बड़ा एनकाउंटर है।