• 10/05/2024

बीजेपी के ‘बम’ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को दिया था झटका

बीजेपी के ‘बम’ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को दिया था झटका
Spread the love

इंदौर लोकसभा सीट से पाला बदल कर कांग्रेस को झटका देने वाले अक्षय कांति बम की मुश्किलें अब बढ़ने वाली है। अक्षय कांति बम के खिलाफ शुक्रवार को इंदौर जिला अदालत में नई याचिका लगाई गई। इसमें अक्षय कांति बम की जमानत रद्द करने की गुहार लगाई गई है।

गौरतलब है कि जमीन विवाद के एक मामले में बम के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद धारा 307 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शुक्रवार को बम के खिलाफ सुनवाई होनी थी, लेकिन वह अदालत में हाजिर नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

ये है पूरा मामला…

4 अक्टूबर 2007 को अक्षय बम समेत कुछ और लोगों ने फरियादी यूनुस पटेल के खेत में काम करने वालों के साथ मारपीट की थी। इसके साथ ही वहां रखी फसल में आग लगा दी थी। मारपीट से पीड़ित लोग जब मेडिकल कराने जा रहे थे तो कांतिलाल बम, उनके बेटे अक्षय, सतवीर, सुरक्षा गार्ड मनोज, सोनू एवं अन्य 7-8 लोग बंदूक लेकर आए। इस दौरान गोलीबारी हुई थी।

Related post

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, 8 नाबालिग चकमा देकर फरार

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक,…

Spread the loveमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंडा बाजार बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिगों के फरार…
नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री वर्मा

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता…

Spread the loveo ​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ o बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज o राजस्व मंत्री…
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त…

Spread the love आज आपका दिन मंगलमय हो! Today Shubh Muhurat 03 August 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू…