• 11/05/2024

पद्मश्री कवि का हार्ट अटैक से निधन, 79 की उम्र में लुधियाना में ली अंतिम सांस

पद्मश्री कवि का हार्ट अटैक से निधन, 79 की उम्र में लुधियाना में ली अंतिम सांस
Spread the love

जाने-माने कवि और साहित्यकार सुरजीत पातर का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हुआ है। सुरजीत पातर ने 79 वर्ष की उम्र में लुधियाना में अंतिम सांस ली। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से सुरजीत पातर की तबीयत ठीक नहीं थी। उनके परिवार के कई सदस्य विदेश में हैं और उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।कवि और शायर सुरजीत पातर का इस दुनिया से जाना पंजाबी साहित्य जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

सुरजीत पातर को साहित्य अकादमी पुरस्कार, पद्मश्री सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनकी रचनाओं का कई भाषाओं में अनुवाद हुआ है और उन्हें दुनिया भर में सराहा गया है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…