• 12/05/2024

चीन से जमीन लेंगे वापस, फ्री शिक्षा-बिजली और इलाज, बेरोजगारी करेंगे खत्म, केजरीवाल की देश को 10 गारंटी, जाने क्या-क्या वादे किए

चीन से जमीन लेंगे वापस, फ्री शिक्षा-बिजली और इलाज, बेरोजगारी करेंगे खत्म, केजरीवाल की देश को 10 गारंटी, जाने क्या-क्या वादे किए
Spread the love

लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देश की जनता से बड़े वादे किए हैं। केजरीवाल ने एक प्रेस कान्फ्रेंस के जरिए जनता को 10 गारंटी दी है। केजरीवाल ने कहा कि केन्द्र में सरकार बनने पर देश के विकास को 10 अलग-अलग तरीकों से सुनिश्चित किया जाएगा।

पहली गारंटी- 24 घंटे मुफ्त बिजली

केजरीवाल ने कहा कि देश के अंदर 24 घंटे बिजली का इंतजाम किया जाएगा। देश की पीक डिमांड 2 लाख मेगावॉट की है। केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि हमारे पास 3 लाख मेगावॉट पैदा करने की क्षमता है, लेकिन मैनेजमेंट खराब होने के चलते पावर कट होता है। आप की सरकार बनने पर देश के गरीबों को फ्री बिजली दी जाएगी। एक साल में सवा लाख करोड़ का खर्च आएगा। जो सरकार देगी। गरीबों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

दूसरी गारंटी – सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा

केजरीवाल ने दूसरी गारंटी देते हुए कहा कि देश में हर बच्चे को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। सरकारी स्कूलों का स्तर ऊंचा किया जाएगा। देश के सभी सरकारी स्कूल को शानदार बनाएंगे। इस काम को करने के लिए 5 लाख करोड़ रुपये लगेंगे। हर साल 50 हजार करोड़ का खर्चा आएगा। आधा केंद्र और आधा राज्य सरकार उठाएगी।

तीसरी गारंटी – मुफ्त विश्वस्तरीय इलाज

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर तीसरी गारंटी देते हुए केजरीवाल ने कहा कि देश भर में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। इसमें गरीब और अमीर दोनों का इलाज मुफ्त होगा। इलाज की क्वॉलिटी विश्व स्तर होगी। इसमें जितना भी खर्चा आएगा सरकार उसको वहन करेगी।

चौथी गारंटी – चीन का कब्जा हटाएंगे

केजरीवाल ने देश को चौथी गारंटी देते हुए कहा कि चीन ने हमारे देश की जमीन पर कब्जा कर लिया है लेकिन केंद्र सरकार यह बात छुपाना चाहती है। हमारी सेना में बहुत ताकत है। भारत की जितनी जमीन पर चीन का कब्जा है, उसे छुड़वाया जाएगा। एक ओर डिप्लोमैटिक स्तर पर भी काम होगा और सेना को पूरी स्वतंत्रता दी जाएगी।

पांचवीं गारंटी – बंद होगी अग्निवीर योजना

देश को पांचवीं गारंटी देते हुए केजरीवाल ने कहा कि अग्निवीर योजना हमारे युवाओं को चार साल बाद निकाल देती है। सेना को इससे कमजोर किया जा रहा है। इसलिए ये योजना बंद की जाएगी। अभी तक जो बच्चे शामिल हुए हैं, उन्हें पक्का किया जाएगा।

छठवीं गारंटी – फसलों का MSP सुनिश्चित किए जाएंगे

सीएम केजरीवाल का दावा है कि जनता उन्हें चुन कर केंद्र में लाती है तो आम आदमी पार्टी स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करेगी और उसके अनुसार, किसानों को एमएसपी का मूल्य दिया जाएगा। किसानों को इससे फायदा होगा।

सातवीं गारंटी – दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि केंद्र सरकार बनने पर वह दिल्ली के पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे।

आठवीं गारंटी – बेरोजगारी खत्म करेंगे

केजरीवाल ने देश के युवाओं को गारंटी देते हुए कहा कि एक साल में दो करोड़ रोजगार का इंतजाम किया जाएगा। सभी युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए तैयार किया जाएगा। वैकेंसी निकलेगी और निष्पक्ष रूप से परीक्षाएं कराई जाएंगी।

नौवीं गारंटी – भ्रष्टाचार मिटाना

भ्रष्टाचार पर बड़ा वार करते हुए केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी की वॉशिंग मशीन को चौराहे पर खड़ा कर के तोड़ा जाएगा। ईमानदारों को जेल भेजना और भ्रष्टाचारियों को बचाने वाली मौजूद योजना को खत्म किया जाएगा। पूरे देश को भ्रष्टाचार से निजाद दिलाई जाएगी।

दसवीं गारंटी –  GST का सरलीकरण और व्यापार को बढ़ावा

10 वीं गारंटी देते हुए केजरीवाल ने कहा कि देश के व्यापारियों की मदद इंडिया की सरकार करेगी। हमारे देश के कई बड़े व्यापारी अपने व्यापार बंद कर के विदेश जा चुके हैं, इससे देश को नुकसान हो रहा है। GST को PMLA से बाहर किया जाएगा और इसका सरलीकरण किया जाएगा। देश में जो सही तरह से व्यापार करना चाहे वह कर सकता है। इसे ज्यादा जटिल नहीं किया जाएगा। इंडिया गंठबंधन की सरकार का प्लान व्यापार में चीन को पीछे छोड़ना है।

Related post

Aaj Ka Panchang 24 May 2026: आज बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 24 May 2026: आज बन रहा…

Spread the loveAaj Ka Panchang 24 May 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 24 मई 2026, रविवार का दिन है. आज ज्येष्ठ…
Aaj Ka Rashifal 24 May: आज सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 May: आज सभी राशियों के…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 24 May: आज रविवार के दिन स्वास्थ्य, आत्मा, तेज, आत्मविश्वास और नेतृत्व के कारक हैं। इस दिन…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात: करहीबाजार सहित कई ग्राम पंचायतों के लिए लाखों के विकास कार्यों की घोषणा…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात: करहीबाजार सहित…

Spread the loveरायपुर: क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में अधोसंरचना और विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने…