• 12/05/2024

जनता से प्रधानमंत्री के पांच बड़े वादे, बोले- जब तक मोदी है….संदेशखाली को लेकर कही ये बात

जनता से प्रधानमंत्री के पांच बड़े वादे, बोले- जब तक मोदी है….संदेशखाली को लेकर कही ये बात
Spread the love

PM मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने जनता से पांच वादे किए। पीएम मोदी ने कहा कि जब तक वह सत्ता में हैं, तब तक वो इंडी अलायंस के मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे। इसके साथ ही संदेशखाली मामले पर पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी के गुंडे हमारी माताओं और बहनों को डरा रहे हैं, क्योंकि आरोपी का नाम शाहजहां शेख है।

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद अधिकांश सालों तक कांग्रेस ने शासन किया, लेकिन पूर्वी भारत के साथ न्याय नहीं किया। लेकिन भाजपा सरकार नई नीति के साथ काम कर रही है और वह पूर्वी भारत को विकास का ग्रोथ इंजन बनाना चाहते हैं।

PM मोदी के पांच वादे 

  1. जब तक मोदी है, धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा।
  2. जब तक मोदी है एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण कोई खत्म नहीं कर पाएगा।
  3. जब तक मोदी है राम नवमी मनाने से, भगवान राम की पूजा करने से कोई आपको रोक नहीं पाएगा।
  4. जब तक मोदी है राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, उस फैसले को कोई पलट नहीं पाएगा।
  5. जब तक मोदी है सीएए कानून को भी कोई रद्द नहीं कर पाएगा।

Related post

लोकसभा में बोले PM मोदी- हिंदू पर बयान विपक्ष का संयोग या प्रयोग, हाथरस हादसे पर भी जताया दुख

लोकसभा में बोले PM मोदी- हिंदू पर बयान विपक्ष…

Spread the loveपीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चल रही बहस का जवाब दिया।…
PM मोदी के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार, बोले – बिगड़ गया है मानसिक संतुलन

PM मोदी के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार,…

Spread the loveअंबानी और अडाणी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के बयान के बाद एक बार फिर से सियासत गरमा गई है।…
PM मोदी कल आएंगे छत्तीसगढ़, रायपुर में ही बिताएंगे रात, इन जिलों में होगी सभा

PM मोदी कल आएंगे छत्तीसगढ़, रायपुर में ही बिताएंगे…

Spread the loveलोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ में पूरी ताकत लगा रहे हैं। PM नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को…