• 13/05/2024

सट्टा एप के जाल में फंसे कारोबारी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

सट्टा एप के जाल में फंसे कारोबारी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा
Spread the love

महादेव सट्टा एप के जाल में फंसकर एक कारोबारी ने खुदकुशी कर ली। मृतक शंकर नगर सेक्टर दो में रहता था और उसका नाम संदीप बग्गा था। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि संदीप बग्गा ने नीतेश नाम के एक शख्स को दस लाख रुपये कर्ज के तौर पर दिया था। जिसे मांगने पर उसे बार बार महादेव सट्टा एप से जुड़े लोगों की तरफ से जान से मारने की धमकी मिलती थी। इस धमकी से परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिविल लाइन अंतर्गत शंकर नगर सेक्टर 2 के रहने वाले कारोबारी संदीप बग्गा ने 9 मई को आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को इलाज के दौरान संदीप बग्गा ने दम तोड़ दिया।

संदीप बग्गा की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। सिविल लाइन पुलिस आरोपी नितेश मित्तल की तलाश में कई जगहों पर छापेमार कार्रवाई कर रही है, लेकिन आरोपी के बारे अब तक कोई भी सुराग पुलिस को नहीं मिला है।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…