• 13/05/2024

पीडिया में हुई मुठभेड़ को नक्सलियों ने बताया फर्जी, प्रेस नोट जारी कर दिए बड़े सबूत

पीडिया में हुई मुठभेड़ को नक्सलियों ने बताया फर्जी, प्रेस नोट जारी कर दिए बड़े सबूत
Spread the love

बीजापुर में हुई मुठभेड़ को नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर नकली बताया है। नक्सलियों का कहना है कि एनकाउंटर फर्जी था और मारे गए लोग गांव के सीधे साधे लोग थे। प्रेस नोट में कहा गया है कि मुठभेड़ में मारे गए 10 लोग गांववाले है, जबकि सिर्फ 2 ही नक्सली हैं। सभी की फोटो भी जारी की गई है।

नक्सलियों का कहना है कि ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। तभी सुरक्षा कर्मियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आपको बता दें कि गंगालूर थाना इलाके के पीडिया के जंगलों में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 12 घंटे मुठभेड़ चली थी।

इस मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। मुठभेड़ में 900 से ज्यादा जवान शामिल रहे थे। मुठभेड़ के बाद जवानों ने 12 नक्सलियों के शव बरामद किए और उनमें से कई को इनामी नक्सली बताया था।

इधर, मारे गए कथित नक्सलियों के परिजनों ने भी पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि तेंदूपत्ता हमारी आजीविका का साधन है। पीडिया के पास इटावर गांव के कुछ लोग जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई।

Related post

साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का पूरा खर्च, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के…
विद्यार्थियों को शासन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकताःगजेंद्र यादव

विद्यार्थियों को शासन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग…

Spread the loveरायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा हेतु आज मंत्रालय स्थित महानदी…
सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा

सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ…