• 14/05/2024

स्कूल में मासूम से हैवानियत, आरोपी संचालक और SI गिरफ्तार, बच्ची ने बताई थी आपबीती

स्कूल में मासूम से हैवानियत, आरोपी संचालक और SI गिरफ्तार, बच्ची ने बताई थी आपबीती
Spread the love

भोपाल के स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म मामले में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। मिसरोद थाना पुलिस ने स्कूल संचालक मिनीराज मोदी के बाद आरोपी SI प्रकाश सिंह राजपूत को भी गिरफ्तार कर लिया है। SI प्रकाश सिंह राजपूत पहले से सस्पेंड चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक SI पर आवेदिका पर दबाव बनाने और उसे धमकाने का आरोप है। आपको बता दें कि मिसरोद पुलिस ने 30 अप्रैल को 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में हॉस्टल की महिला वार्डन सहित 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

इसके बाद बाल कल्याण समिति की टीम ने बच्ची की काउंसिलिंग की तो बच्ची ने पूरा घटनाक्रम दोहराया था। सीडब्ल्यूसी रिपोर्ट और बच्ची द्वारा मिनी राज मोदी की पहचान के बाद सोमवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बच्ची ने अपनी मां को बताया था कि उसे खाने में कुछ नशीली चीज मिलाकर खिलाई थी, जिससे वो बेहोश हो गई थी, लेकिन जब उसे होश आया तो उसके साथ एक मोटे और दाढ़ी वाले अंकल गलत काम कर रहे थे।

Related post

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि…

Spread the loveराज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न रायपुर- मुख्य सचि विकासशील की अध्यक्षता में आज…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के…

Spread the loveरायपुर- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम…
राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा…

Spread the loveमुख्यमंत्री साय ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की भारत की संत परंपरा…