• 16/05/2024

दवाइयां हुई सस्ती: मल्टीविटामिन-एंटीबायोटिक्स की कीमतें घटी, मधुमेह और दिल के मरीजों को मिलेगी राहत

दवाइयां हुई सस्ती: मल्टीविटामिन-एंटीबायोटिक्स की कीमतें घटी, मधुमेह और दिल के मरीजों को मिलेगी राहत
Spread the love

सरकार ने 41 आम तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं और छह फॉर्मूलेशन की कीमतें घटा दी हैं।ये दवाएं दिल की बीमारियों, मधुमेह और अन्य बीमारियों से जुड़ी हैं। फार्मास्युटिकल और नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी के एक नोटिफिकेशन के अनुसार, मधुमेह, शरीर में दर्द, हृदय रोग, लीवर की समस्याएं, एंटासिड, संक्रमण, एलर्जी, मल्टीविटामिन और एंटीबायोटिक्स के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं की कीमतें घटा दी गई हैं।

मधुमेह और दिल जैसी गंभीर बीमारियों के मरीजों के लिए राहत की खबर है। दरअसल भारत सरकार ने डायबिटीज-हार्ट और लीवर जैसी बीमारियों के इलाज के लिए काम आने वाली दवाओं के दाम पर राहत देने का फैसला किया है। सरकार ने 41 दवाओं और 6 फॉर्मूलेशन के दाम तय किए हैं। केंद्र सरकार के इस फैसले से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

फार्मा कंपनियों को दिया गया निर्देश

फार्मास्यूटिकल्स विभाग और राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, एंटासिड, मल्टीविटामिन और एंटीबायोटिक्स उन दवाओं में से हैं जो सस्ती हो जाएंगी। फार्मा कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे विभिन्न दवाओं की कम कीमत की जानकारी तत्काल प्रभाव से डीलरों और स्टॉकिस्टों को दें। एनपीपीए की 143वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आवश्यक दवाओं की कीमत जनता के लिए सस्ती रहे।

भारत में डाइबिटीज के 10 करोड़ से ज्यादा मरीज

भारत दुनिया में मधुमेह के सबसे अधिक मामलों वाले देशों में से एक है, देश में 10 करोड़ से अधिक मधुमेह यानि डाइबिटीज रोगी हैं, जिन्हें कीमत में कटौती से लाभ होने की उम्मीद है। पिछले महीने, फार्मास्यूटिकल्स विभाग ने 1 अप्रैल से प्रभावी, 923 अनुसूचित दवा फॉर्मूलेशन के लिए अपनी वार्षिक संशोधित छत कीमतें और 65 फॉर्मूलेशन के लिए संशोधित खुदरा कीमतें जारी कीं।

Related post

BIG BREAKING : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पोस्ट में लिखा- युवाओं की भावनाओं का सम्मान

BIG BREAKING : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के…

Spread the love नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है।…
‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप

‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य…

Spread the loveरायपुर: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप आज जगदलपुर स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में आयोजित जिला स्तरीय वन…
CG : गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कुलपति ने 5 साल पूरे होने पर दी थी पार्टी…गाना गाते समय हार्ट-अटैक से हुई मौत…

CG : गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कुलपति ने…

Spread the loveबिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में गाना गाते समय हार्ट अटैक आने से प्रोफेसर की मौत…