• 18/05/2024

भीषण गर्मी से जल रहे जंगल, पेड़-पौधे और वन्यजीव झुलसे… काबू पाने की कोशिश

भीषण गर्मी से जल रहे जंगल, पेड़-पौधे और वन्यजीव झुलसे… काबू पाने की कोशिश
Spread the love

जयपुर के आमेर जंगल और पहाड़ी पर आग लगने से हड़कंप मच गया। शनिवार दोपहर में अचानक आग लगने से आसमान में चारों तरफ धुंआ ही धुंआ हो गया।लोगों ने आग लगने की सूचना वन विभाग और दमकल को दी।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और वन विभाग के कर्मचारी-अधिकारी मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।वहीं, पहाड़ी पर दमकल नहीं पहुंचने की वजह से वन विभाग के कर्मचारियों ने पारंपरिक तरीके से आग बुझाने का प्रयास किया।

कई जानवर चपेट में आए

इस दौरान हवा के साथ आग लगातार जंगल में आगे पहाड़ी की ओर बढ़ती गई। आग से पहाड़ी और जंगल में पेड़-पौधे और वनस्पति जलकर राख हो गए। वहीं, कई जंगली जानवर भी आग की चपेट में आ गए।

आग लगने का कारण अज्ञात

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वन विभाग के साथ ही आमजन भी आग पर काबू पाने में सहयोग कर रहे हैं। मिट्टी और अन्य संसाधनों से आग को बुझाया जा रहा है।पहाड़ी के निचले हिस्से में तो आग पर काबू पा लिया गया है।वहीं, पहाड़ी के ऊपर आग धीरे-धीरे बढ़ रही है, जिसे काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस वजह से लगी आग…

बाता दें कि आग करीब 6 से 7 हेक्टेयर एरिया में फैल गई। पहाड़ी के पास से सड़क गुजर रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी ने जली हुई बीड़ी-सिगरेट फेंक दी, जिससे भी आग लग सकती है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…