• 18/05/2024

अलर्ट हो जाएं बार-बार छुट्टी लेने वाले सरकारी कर्मचारी, नौकरी से धोना पड़ सकता है हाथ…पढ़िए पूरी खबर

अलर्ट हो जाएं बार-बार छुट्टी लेने वाले सरकारी कर्मचारी, नौकरी से धोना पड़ सकता है हाथ…पढ़िए पूरी खबर
Spread the love

अगर आप भी सरकारी कर्मचारी हैं और छत्तीसगढ़ में काम करते हैं तो संभल जाइए। क्योंकि बिना सूचना के ज्यादा समय तक अनुपस्थित रहने वालों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। जी हां…छत्तीसगढ़ में बिना सूचना के ऑफिस नहीं आने वाले सरकारी कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन करने की तैयारी है। सामान्य प्रशासन विभाग में इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। साय सरकार ने गुड गवर्नेंस की दिशा में ये बड़ा कदम उठाया है।

आदेश के मुताबिक ऐसे कर्मचारियों पर सीधे बर्खास्तगी की कार्रवाई होगी। इसके लिए उन्हें पहले नोटिस दिया जाएगा। यह आदेश एक महीने से ज्यादा आदतन गैरहाजिर रहने वाले सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए हैं। ऐसे मामलों में नोटिस में उचित कारण नहीं मिलने पर निलंबन नहीं बल्कि सीधे नौकरी से निकालने की कार्रवाई होगी।

प्रदेश के लगभग 4.5 लाख अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए इसे अलार्मिंग माना जा रहा है।बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से मार्च 2000 से ऐसे मसलों पर समय-समय पर जीएडी लगातार आदेश जारी करता रहा है। कम से कम 6 आदेश जारी हो चुके हैं। इसमें गैरहाजिरों पर एक्शन लेने की बात कही गई थी।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों की जिंदगी, दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी, बेटे की मौत

जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों…

Spread the loveछत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जन्म देने वाली मां ने ही अपने…