• 20/05/2024

केजरीवाल पर हमले की प्लानिंग, PMO और BJP रच रही साजिश, संजय सिंह का गंभीर आरोप

केजरीवाल पर हमले की प्लानिंग, PMO और BJP रच रही साजिश, संजय सिंह का गंभीर आरोप
Spread the love

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जान पर खतरा का अंदेशा जताया है।  राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और बीजेपी पर केजरीवाल पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है। आप नेता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीजेपी ने कई बार अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश की है। अब तो उन्हें खुलेआम धमकी दी जा रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पटेल नगर मेट्रो स्टेशन और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर केजरीवाल पर हमले की धमकी लिखी गई है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “भाजपा पूर्व में भी अरविंद केजरीवाल की हत्या का प्रयास कर चुकी है। जेल में उन्हें इंसुलिन तक नहीं दी जा रही थी। उनकी जान लेने का पूरा षड़यंत्र रचा गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस षड़यंत्र को समझा और अरविंद केजरीवाल को जमान दे दी। पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर लिखकर अरविंद केजरीवाल पर हमले की धमकी दी जा रही है।”

संजय सिंह ने कहा कि, “मेरा सीधा आरोप है कि यह हमला करने की तैयारी भारतीय जनता पार्टी की है। इसका पूरा संचालन पीएमओ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा है। पीएम मोदी, भाजपा, पीएमओ नफरत की राजनीति की भावना में इस कदर आगे बढ़ चुके हैं कि वह अरविंद केजरीवाल की जान तक ले सकते हैं। चुनाव में हार रहे हैं इसलिए बौखलाकर कुछ भी कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन और चुनाव आयोग को मैं बताना चाहता हूं कि अगर केजरीवाल को कुछ भी हुआ तो उसके लिए बीजेपी और पीएमओ सीधे तर जिम्मेदार होंगे।

संजय सिंह ने कहा, “पटेल नगर मेट्रो की फोटो है। अंकित गोयल नाम के व्यक्ति की ओर से धमकी लिखी गई है। इसकी भाषा आप पढ़ेंगे तो ठीक वही भाषा है जो बीजेपी बोलती है। पटेल नगर मेट्रो स्टेशन और मेट्रो के अंदर अरविंद केजरीवाल के ऊपर हमला करने की धमकी लिखी जा रही है।  राजीव चौक मेट्रो पर भी इसी तरह की धमकी लिखी जा रही है।”

राज्यसभा सांसद ने कहा कि पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों की तरफ से हम चुनाव आयोग को पत्र भी लिख रहे हैं और उनसे मिलने का समय भी मागेंगे। अगर सीएम केजरीवाल को खरोंच भी आती है तो इसके लिए PMO और बीजेपी जिम्मेदार होंगे।

 

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…