• 20/05/2024

18 की मौत: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, 20 फीट नीचे गिरी गाड़ी, 18 की मौत, 8 घायल

18 की मौत: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, 20 फीट नीचे गिरी गाड़ी, 18 की मौत, 8 घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में 17 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल है। घटना कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास की है।

सभी लोग सेमहरा गांव के रहने वाले आदिवासी समाज से हैं। सब के सब तेंदूपत्ता तोड़ने गए हुए थे। दोपहर 2 बजे के आसपास वापस गांव लौटने के लिए सभी एक पिकअप वाहन में सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन बाहपानी गांव के पास अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खाई में गिर गई।

हादसे के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने देखा और गांव में इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही सहायता के लिए ग्रामीण पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

Related post

सुशासन तिहार में हितग्राहियों से आत्मीय संवाद: योजनाओं के लाभ से बदलती जिंदगी की तस्वीर देख मुख्यमंत्री हुए प्रसन्न

सुशासन तिहार में हितग्राहियों से आत्मीय संवाद: योजनाओं के…

Spread the love0-लखपति से करोड़पति दीदी बनने का मुख्यमंत्री ने दिया मंत्र, महिलाओं को उद्यम विस्तार के लिए किया प्रेरित रायपुर…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘कामयाबी वेन को दिखाई हरी झंडी,दूरस्थ गांवों के विद्यार्थियों तक पहुंचेगी डिजिटल शिक्षा की नई रोशनी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘कामयाबी वेन को दिखाई…

Spread the love0-नीति आयोग समर्थित ‘मिशन कामयाबी के तहत वर्चुअल रियलिटी और आधुनिक तकनीक से होगा शिक्षण रायपुर / मुख्यमंत्री  विष्णु…
सुरक्षित छत्तीसगढ़ की ओर कदम: नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 के आधुनिक वाहनों को हरी झंडी

सुरक्षित छत्तीसगढ़ की ओर कदम: नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112…

Spread the loveसुरक्षित छत्तीसगढ़ की ओर कदम: नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 के आधुनिक वाहनों को हरी झंडी ०-विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन…