• 21/05/2024

चुनावी रंजिश में दो गुटों के बीच मारपीट! गोलीबारी में एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

चुनावी रंजिश में दो गुटों के बीच मारपीट! गोलीबारी में एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Spread the love

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के दौरान सारण लोकसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर दो गुटों में झड़प हुई।चुनावी रंजिश में मंगलवार की सुबह गोलीबारी हुई जिसमें एक व्यक्ति के मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना सारण जिलांतर्गत रिविलगंज के भिखारी ठाकुर चौक के समीप की है जहां चुनावी रंजिश में मंगलवार की सुबह गोलीबारी हुई।

गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। मामले में छपरा के एसपी डॉ गौरव मंगला ने कहा कि जिन लोगों ने इस घटना को भड़काया है उनके ऊपर कार्रवाई की गई है। कुछ देर के लिए जिले में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।

बता दें कि पांचवें चरण के मतदान के दौरान सोमवार को रिविलगंज के कुछ मतदान केंद्रों पर दो पक्षों में झड़प हुई।झड़प के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जम कर पत्थर भी बरसाया था। मामले की सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामले को शांत कराने की कोशिश की, तो पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार भी किया।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…